6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवा में 20 मीटर ऊंचे केबल पर स्टंट, देख कर रह जाएंगे दंग

फ्रांस की तातियाना-मोसियो बोंगोंगा ने स्विट्जरलैंड में दिखाया करतब

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Apr 11, 2022

हवा में 20 मीटर ऊंचे केबल पर स्टंट, देख कर रह जाएंगे दंग

हवा में 20 मीटर ऊंचे केबल पर स्टंट, देख कर रह जाएंगे दंग

वेवे. स्विट्जरलैंड (Switzerland) के वेवे में बिना सुरक्षा 20 मीटर ऊपर टाइट्रोप वॉक (Tightrope Walk) करती यह युवती फ्रांसीसी वॉकर तातियाना-मोसियो बोंगोंगा (Tatiana-Mosio Bongonga) हैं। तातियाना ने कस कर बंधे हुए केबल पर 180 मीटर चलकर वेवे (Vevey) का भीड़ भरा स्थान मार्केट स्क्वायर (Market square) पार किया। तातियाना-मोसियो को ऐसा करता देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। लोग तातियाना के इस करतब को अपने मोबाइल कैमरे से कैप्चर करने को लेकर उत्साहित नजर आए। हालांकि तातियाना-मोसियो के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वह इससे लगभग दोगुनी ऊंचाई पर चलने के साथ कई तरह के करतब करने का करिश्मा दिखाती आई हैं। तातियाना ने वेवे में यह करतब शनिवार को 'लाइन औवर्टे'(Ligne Ouverte) शो के दौरान दिखाया, जो कि 'जनसंख्या और प्रदर्शन कलाओं के बीच की कड़ी' का जश्न मनाने के लिए थिएटर ले रिफ्लेक्ट की ओर से आयोजित किया गया था।

आठ साल की उम्र से सीख रहीं
तातियाना आठ साल की उम्र में हेरोविल सेंट-क्लेयर में एक सर्कस स्कूल 'लेस एरिस्टोक्रेट्स' में शामिल हो गई थीं। जहां उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक टाइट्रोप वॉकिंग सीखी और अब उन्हें इसमें महारत हासिल है। एजुकेशन और प्रोफेशन से एक मनोवैज्ञानिक तातियाना ने विभिन्न इवेंट्स में और कैबस कॉय, ट्रेस्टल कंपनी, ब्यूरन-सर्क व कोलपोर्टर्स जैसे विभिन्न संगठनों के इन्विटेशन पर लाइव प्रदर्शन किया है। वह बेसिंगा कंपनी की को-फाउंडर और आर्टिस्टिक डायरेक्टर हैं, जो ओकटोपस एसोसिएशन का एक हिस्सा है। इसका लक्ष्य लिविंग और ग्राफिक आर्ट्स को बढ़ावा देना है।

जोखिम भरी है यह कला
टाइट्रोप वॉकिंग एक जोखिम भरी कला है। इसके सबसे मशहूर कलाकारों में स्टीफन पीर (Stephen Peer) थे, जिनकी नियाग्रा फॉल्स (Niagara Falls) पर टाइट्रोप वॉक का करतब दिखाते हुए 1887 में मौत हो गई थी। एक और कलाबाज जॉर्ज ओजेदा-गुजमैन ने 206 दिन तक एक छोटे से टाइट्रोप प्लेटफॉर्म पर रहकर गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग