25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने की थी युवक की हत्या

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने पांच दिन पहले एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Aug 27, 2023

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने पांच दिन पहले एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि 20 अगस्त को सूचना मिली थी कि पीताम्बर नगर गजसिंहपुरा मानसरोवर में एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के मुंह पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। आस-पास पता करने पर मृतक की पहचान बिहार निवासी अरविन्द भुईया के रुप में हुई।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला थी गायब
थानाप्रभारी राण सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही मोबाइल इन्वेस्टीगेशन टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि मृतक अरविन्द मूल रुप से गांव कासियनवा लटुआ बिहार का रहने वाला था। तथा मृतक के साथ एक औरत और एक बच्ची रहती थी जो घटना के समय मौजूद नहीं थी। आस-पास के लोगों को महिला का नाम भी पता नहीं था। मृतक के मूल गांव में सम्पर्क किया तो जानकारी सामने आई कि मृतक अरविन्द पहले से ही शादी शुदा है। उसकी पत्नी और तीन बच्चे बिहार में ही रहते है।

एक साल से साथ रह रही थी महिला
पुलिस ने बताया कि उर्मिला नाम की महिला अरविन्द के पास एक साल से रह रही थी। वह अपने पति को छोड़कर अरविन्द के साथ रहने लग गई। पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपिया उर्मिला बिहार चली गई है। जिसकी तलाश के लिए एक टीम बिहार रवाना की गई। टीम ने 1300 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद 26 अगस्त को उर्मिला को बिहार से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपिया उर्मिला मांझी (36) पत्नी राजेन्द्र मांझी गांव बहरा इमामगंज गया बिहार की रहने वाली है।