
Aaj Ka Ank Jyotish 17 April 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 17 April 2021
जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। उदाहरणार्थ यदि किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
शनिवार 17 अप्रैल 2021 का संयुक्त अंक 17 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि संयुक्त अंक 17 एकल अंक 8 के समान परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक भी 08 है। मूलांक 08 वालों पर आज भाग्य मेहरबान रहेगा। मूलांक 04, 05, 06 और 07 वालों के लिए भी शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। इन लोगों को मेहनत के मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे।
मूलांक 1
कारोबार में मेहनत के अनुरूप फल मिलने में देरी होगी। नौकरी में आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आपका ज्यादा से ज्यादा समय गुजरेगा।
शुभ अंक 02
शुभ रंग मेरून
मूलांक 2
आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। व्यापार—व्यवसाय में आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में काम से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। संयम रखें तो रिश्तों में मिठास भी आयेगी।
शुभ अंक 01
शुभ रंग लाइट रेड
मूलांक 3
कारोबार में परिजनों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिये दिन आर्थिक रुप से मजबूत रहेगा। नौकरी करनेवालों को बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज प्रेमी—प्रेमिका से आपकी मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ अंक 03
शुभ रंग केसरिया
मूलांक 4
कारोबार में आ रही दिक्कते दूर होंगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिये दिन अच्छा है। नौकरी में आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंधों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखदायक हो सकता है।
शुभ अंक 05
शुभ रंग पी ग्रीन
मूलांक 5
धन-धान्य में वृद्धि होगी। व्यापार—व्यवसाय के लिए आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। कोई बड़ी अपॉरचुनेटी आपका इंतेजार कर रही है। आप धार्मिक कार्यो में भी रुची लेंगे। किसी साहित्यिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।
शुभ अंक 06
शुभ रंग नेवी ब्लू
मूलांक 6
बिजनेस से जुड़े लोगों के लिये दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आसानी से निपटा लेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
शुभ अंक 04
शुभ रंग लाइट ब्लू
मूलांक 7
आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। व्यापार—व्यवसाय में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। ऑफिस में काम पूरा करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक 03
शुभ रंग चिंतकबरा
मूलांक 8
धन प्राप्ति के नये रास्ते खुलेंगे। कारोबार में योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिये दिन अच्छा है। आपको किसी नई नौकरी या संस्थान से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में दिक्कतों का समाधान निकलेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार के मिलने के योग हैं।
शुभ अंक 08
शुभ रंग काला
मूलांक 9
पुश्तैनी कारोबार में लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नौकरी करनेवालों के लिये प्रमोशन के अवसर हैं। अविवाहितों के लिए शादी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी—प्रेमिका से आपको बहुत प्यार और सहयोग मिलेगा। आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
शुभ अंक 03
शुभ रंग पीला
Published on:
17 Apr 2021 08:26 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
