27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology Today 31 March 2021 मूलांक 04 के लिए बेहद खास दिन, मिल सकता है अहम पद

31 March 2021 Ka Ank Jyotish 31 March 2021 Ka Ank Rashifal 31 March 2021 Numerology Today Numerology 31 March 2021 Aaj Ka Ank fal 31 March 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 31 March 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 31 March 2021 Numerology Today 1 april 2021

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Ank Jyotish 31 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 31 March 2021

Aaj Ka Ank Jyotish 31 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 31 March 2021

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।

बुधवार को 31 मार्च 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 31 है।न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 4 के समान परिणाम देगा। आज मूलांक 04, 05, 06 तथा 08 वालों के लिए अच्छा दिन है। मूलांक 04 के लिए तो बेहद खास दिन है. राजनैतिक लोगों को आज कोई पद प्राप्त हो सकता है।

मूलांक 1
बिजनेस में आज आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी मेहनत के बढ़िया नतीजे मिलेंगे। लवमेट के प्रति मन में प्यार की भावना रहेगी जो प्रेम संबंधों को मजबूती प्रदान करेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
आज का भाग्यांक 9
शुभ रंग— क्रीम

मूलांक 2
धन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। व्यापारिक कामों में खासी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिक काम से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहेंगे। लवमेट से ट्यूनिंग अच्छी होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से प्रेम मिलने से मानसिक रूप से खुश रहेंगे।
आज का भाग्यांक 1
शुभ रंग— गोल्डन

मूलांक 3
आज बिजनेस में बड़ों के सपोर्ट से कोई नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में आज का दिन अनुकूलता प्रदान करने वाला है। आज लव पार्टनर से कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। लाइफ पार्टनर का व्यवहार बढ़िया बना रहेगा जिससे दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
आज का भाग्यांक 4
शुभ रंग— लाइट ब्लू

मूलांक 4
बिजनेस के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करनेवालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट से रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। लाइफ पार्टनर को आज अपना प्रेम महसूस कराएंगे।
आज का भाग्यांक 1
शुभ रंग— आरेंज

मूलांक 5
आज कारोबारी जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया है। नौकरी में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लवमेट से रोमांस के अवसर मिलेंगे। उनके साथ किसी छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट ला सकते हैं.
आज का भाग्यांक 7
शुभ रंग— क्रीम

मूलांक 6
आज इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी के काम में विरोधियों से जीतेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा बना रहेगा। दांपत्य संबंध आपको पूरी संतुष्टि देगा।
आज का भाग्यांक 6
शुभ रंग— पी ग्रीन

मूलांक 7
आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत बढ़िया है. लवमेट से रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 8
शुभ रंग— काला

मूलांक 8
बिजनेस में लाभ को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। नौकरी में कार्यालय का माहौल ठीक रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर आज आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। लाइफ पार्टनर को कहीं घुमाने ले कर जा सकते हैं।
आज का भाग्यांक 3
शुभ रंग— केसरिया

मूलांक 9
बिजनेस के नजरिए से कोई प्रॉपर्टी खरीदने की पहल कर सकते हैं। नौकरी में किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति बन सकती है, सतर्क रहें। आज प्रेम संबंधों में सीमित रहने का दिन है। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
आज का भाग्यांक 4
शुभ रंग— सुनहरा