
Aaj Ka Arthik Rashifal 6 April 2021 Money Horoscope 6 April 2021
जयपुर. 6 अप्रैल 2021 यानि मंगलवार का दिन करियर के लिए बेहद खास है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि करियर, वित्त आदि के कारक ग्रह गुरु सोमवार की रात से राशि बदलकर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सभी राशियों पर इसका व्यापक असर दिखाई देगा। आज एक शुभ और एक अशुभ योग भी बन रहा है। मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ राशिवालों के लिए करियर में आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है।
मेष राशि:
बिजनेस में कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बजट बनाकर धन खर्च करेंगे। प्राइवेट नौकरी वाले भी किसी सामाजिक उत्थान के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गुरु समान कोई व्यक्ति काम को पूरा करने में मददगार साबित होगा। काम के लिए दूसरे लोगों की सिफारिश कर उनको आगे लाने का प्रयास करेंगे।
वृषभ राशि
आज संभलकर चलने का दिन है। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। मैसेज के द्वारा ऑर्डर मिलने की संभावना भी है। कमाई अच्छी होगी। परंतु सेहत से जुड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। ऑफिस के जिन सहकर्मी से लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, उनके साथ आज दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है।
मिथुन राशि
आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। व्यापारियों के कामकाज में विस्तार होगा। आज आप अपने व्यवसायिक शत्रु के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, अतः उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। ऑफिस में आपका मन व्यथित रह सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
कर्क राशि
आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। धन लाभ होगा। बिजनेस में फाइनैंशल प्लानिंग या उत्पादन कार्य से जुड़े जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। एक्सपॉर्ट फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब में अपने दुश्मनों को चतुराई से हराने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
सिंह राशि
कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए बेहतरीन दिन है। भविष्य के नए प्रॉजेक्ट पर विचार विमर्श होने की संभावना है। अपने शत्रु को हराने के लिए उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करेंगे। अपने तेज दिमाग की बदौलत शत्रुओं का शमन करने में कामयाब रहेंगे।
कन्या राशि
आज कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपको नौकरी व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी बनाई योजनाओं को नियत समय में पूरा करने में कामयाब रहेंगे। जल्दबाजी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं अपने स्वभाव में संयम लाएं। समय पर ही सभी काम पूरे होंगे।
तुला राशि
आपके लिए मुश्किल भरा दिन है। बिना सोचे-विचारे मित्रों की बातों का अनुसरण करना उनके कामकाज में व्यवधान ला सकता है। धन कमाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नेटवर्किंग बनाने की जरूरत रहेगी। पहली मुलाकात में काम पूरे नहीं होंगे। कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आपके लिए भाग्यशाली दिन है। कृषि कार्य में संलग्न लोगों को विशेष लाभ होगा। नए व्यापार व्यवसाय की शुरुआत के लिए भी अच्छा दिन है। सुगमता से कार्य पूरे होते जाएंगे। जॉब में सहयोगी कर्मचारियों के प्रति बहुत ज्यादा अनुशासन रखना रिश्ते बिगाड़ सकता है। यात्रा की संभावना बन रही है।
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे जिनके बारे में बहुत ज्यादा सोच विचार करने से वह हाथ से निकल सकते हैं। तुरंत निर्णय लेकर आगे की कार्यवाही पर ध्यान फोकस करें। व्यवसायिक गतिविधियां अच्छी चलती रहेंगी। आर्थिक लाभ होगा। सही शब्दों के चयन से बातचीत में भ्रम की स्थिति से बच सकते हैं।
मकर:
कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। आपके प्रत्यक्ष व्यवसायिक शत्रु मुश्किल हालात पैदा कर सकते हैं। आपके आत्मकेंद्रित व्यवहार की वजह से सहकर्मियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। विचलित होने के बजाय धैर्य से समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करें।
कुंभ राशि
अपनी चतुराई से समस्याओं का समाधान पाने में कामयाब रहेंगे। मन में संतोष रहेगा। लोग आपकी कामयाबी देखकर आपके प्रति द्वेष की भावना रखेंगे और इसके लिए दुष्प्रचार भी कर सकते हैं। संयम बनाए रखें। समय के साथ लोगों के सामने सच्चाई आ जाएगी।
मीन राशि
पुश्तैनी कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, परंतु बुद्धि विवेक से उनका हल ढूंढ़ने में सफल रहेंगे। बीमा, फाइनैंशल प्लानिंग के काम से जुड़े हुए जातकों के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। धन संचित करने के लिए दिन अच्छा है।
Published on:
06 Apr 2021 06:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
