4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update 4 April: अभी-अभी आया 5 जिलों में तेज अंधड़,बिजली गिरने व ओलावृष्टि का अलर्ट, 18 जिलों में होगी बारिश

weather alert: मौसम विभाग ने 4 अप्रेल को शाम चार बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, करौली, दौसा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने, पचास किलोमीटर प्रति घंटे से तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी​ किया गया है।वहीं प्रदेश के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 04, 2026

Rajasthan weather: जयपुर। प्रदेश में बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी (नाउकास्ट वार्निंग) के अनुसार राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी आगामी तीन घंटों के लिए प्रभावी बताई गई है।

5 जिलों में तेज अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट, 18 जिलों में होगी बारिश। मौसम विभाग ने 4 अप्रेल को शाम चार बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, करौली, दौसा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने, पचास किलोमीटर प्रति घंटे से तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी​ किया गया है।
वहीं प्रदेश के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और विशेष रूप से पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। साथ ही, खुले स्थानों में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी परहेज करने को कहा गया है।

प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

राजस्थान मौसम अपडेट: अगले तीन दिनों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

जयपुर। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय हो गया है, जिसका असर आने वाले दिनों में कई जिलों में देखने को मिलेगा। शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा), बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, हालांकि जयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को दोपहर बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में फिर से मौसम बिगड़ सकता है। इसके चलते आंधी-बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं।

7 अप्रैल को इस सिस्टम का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में तेज मेघगर्जन, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।