
Aaj Ka Panchang 10 March 2021 Today Panchang 10 March 2021
जयपुर. 10 मार्च 2021 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन बुधवार है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज द्वादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 41 मिनट रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज प्रदोष व्रत किया जायेगा जोकि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। आज सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा। बुधवार को श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। उसके बाद शिव योग लग जायेगा। आज गणपतिजी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन कृष्ण, द्वादशी बुधवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 19, शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 27, रज्जब 25, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु।
चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
द्वादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 41 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ
श्रवण नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
परिधि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ
तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
दिशाशूल: उत्तर।
सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 37 मिनट।
सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 27 मिनट।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक ।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01बजकर 30 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
लाभ – 06:44 बजे से 08:12 बजे तक
अमृत – 08:12 बजे से 09:40 बजे तक
काल (काल वेला) – 09:40 बजे से 11:08 बजे तक
शुभ – 11:08 बजे से 12:37 बजे तक
रोग (वार वेला) – 12:37 बजे से 14:05 बजे तक
उद्वेग – 14:05 बजे से 15:33 बजे तक
चर – 15:33 बजे से 17:01 बजे तक
लाभ – 17:01 बजे से 18:30 बजे तक
रात का चौघड़िया
उद्वेग – 18:30 बजे से 20:01 बजे तक
शुभ – 20:01 बजे से 21:33 बजे तक
अमृत – 21:33 बजे से 23:05 बजे तक
चर – 23:05 बजे से 00:36 बजे तक
रोग – 00:36 बजे से 02:08 बजे तक
काल – 02:08 बजे से 03:39 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 03:39 बजे से 05:11 बजे तक
उद्वेग – 05:11 बजे से 06:43 बजे तक
Published on:
10 Mar 2021 07:21 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
