
Aaj Ka Panchang 12 March 2021 Today Panchang 12 March 2021
जयपुर. 12 मार्च 2021 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दिन भर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। उसके बाद साध्य योग शुरू हो जायेगा। आज शिवपूजा करें। लक्ष्मीजी की पूजा कर खीर का प्रसाद अर्पित करें। जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन कृष्ण, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 21, शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 29, रज्जब 27, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु:।
चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
चतुर्दशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 03 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ
शतभिषा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 51 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
सिद्धि योग प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ
शकुनि करण अपराह्न 03 बजकर 03 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ।
सूर्योदय 12 मार्च: सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त 12 मार्च: शाम 06 बजकर 28 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से 05 बजे तक।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 तक रहेगा।
पंचक पूरा दिन।
दिन का चौघड़िया
चर – 06:42 बजे से 08:10 बजे तक
लाभ – 08:10 बजे से 09:39 बजे तक
अमृत (वार वेला) – 09:39 बजे से 11:08 बजे तक
काल (काल वेला) – 11:08 बजे से 12:36 बजे तक
शुभ – 12:36 बजे से 14:05 बजे तक
रोग – 14:05 बजे से 15:33 बजे तक
उद्बेग – 15:33 बजे से 17:02 बजे तक
चर – 17:02 बजे से 18:30 बजे तक
रात का चौघड़िया
रोग – 18:30 बजे से 20:02 बजे
काल – 20:02 बजे से 21:33 बजे
लाभ (काल रात्रि) – 21:33 बजे से 23:04 बजे
उद्बेग – 23:04 बजे से 00:36 बजे
शुभ – 00:36 बजे से 02:07 बजे
अमृत – 02:07 बजे से 03:38 बजे
चर – 03:38 बजे से 05:09 बजे
रोग – 05:09 बजे से 06:41 बजे
Published on:
12 Mar 2021 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
