23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang Today 13 February 2021 जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

13 february 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 13 february 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today's nakshatra and tithi magh month 2021 february 13, 2021 gujarati calendar 2021 february malayalam calendar 2021 february

less than 1 minute read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 13 February 2021 Today Panchang 13 February 2021

Aaj Ka Panchang 13 February 2021 Today Panchang 13 February 2021

जयपुर. 13 फरवरी, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। सूर्योदय आज शतभिषा नक्षत्र में होगा। मध्यान्ह 3.13 के बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही देर रात 1 बजकर 32 मिनट तक शिव योग रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नामक शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नामक अशुभ योग बन रहा है। आज शनिदेव की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें।

आज का पंचांग 13 फरवरी
माघ शुक्ल द्वितीय शनिवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 24 शक संवत 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 02 जमादि उल्सानी 30, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
द्वितीय तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 57 मिनट तक उपरान्त तृतीया तिथि का आरंभ।
शतमिषा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 11 मिनट तक उपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ
शिव योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।
बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ।

दिशाशूल: पूर्व।

आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 11 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 58 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।