
Aaj Ka Panchang 15 March 2021 Today Panchang 15 March 2021
जयपुर. 15 मार्च 2021 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन सोमवार है। द्वितीया तिथि शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज फुलेरा दुज है। सोमवार को रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सुबह 7 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। 11 मार्च को शुरू हुए पंचक 16 मार्च को सुबह समाप्त हो जायेंगे। आज शिवपूजा कर माता से आशीर्वाद लें। जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन शुक्ल, द्वितीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 24, शक संवत् 1942
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 02, शब्बान 01, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु:।
चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 44 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
द्वितीया तिथि सायं 06 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।
रेवती नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ
शुक्ल योग प्रातः 07 बजकर 46 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ।
कौलव करण सायं 06 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
दिशाशूल: पूर्व।
सूर्योदय 15 मार्च : सुबह 06 बजकर 31 मिनट।
सूर्यास्त 15 मार्च : शाम 06 बजकर 29 मिनट।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल 16 मार्च की मध्य रात्रि के बाद 2 बजकर 5 मिनट से 3 बजकर 51 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 16 मार्च सुबह 4 बजकर 54 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक।
रवि योग 16 मार्च सुबह 4 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
पंचक सुबह 6 बजकर 31 मिनट से अगले दिन सुबह 4 बजकर 44 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
अमृत – 06:39 बजे से 08:08 बजे तक
काल (काल वेला) – 08:08 बजे से 09:37 बजे तक
शुभ – 09:37 बजे से 11:06 बजे तक
रोग – 11:06 बजे से 12:35 बजे तक
उद्बेग – 12:35 बजे से 14:04 बजे तक
चर – 14:04 बजे से 15:33 बजे तक
लाभ (वार वेला) – 15:33 बजे से 17:03 बजे तक
अमृत – 17:03 बजे से 18:32 बजे तक
रात का चौघड़िया
चर – 18:32 बजे से 20:02 बजे तक
रोग – 20:02 बजे से 21:33 बजे तक
काल – 21:33 बजे से 23:04 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 23:04 बजे से 00:35 बजे तक
उद्बेग – 00:35 बजे से 02:06 बजे तक
शुभ – 02:06 बजे से 03:36 बजे तक
अमृत – 03:36 बजे से 05:07 बजे तक
चर – 05:07 बजे से 06:38 बजे तक
Published on:
15 Mar 2021 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
