
Aaj Ka Panchang 18 April 2021 Today Panchang 18 April 2021
जयपुर. 18 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज मां दुर्गा के छठवें स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही आज सूर्य षष्ठी और स्कंद षष्ठी व्रत है, यमुना छठ भी मनाई जा रही है। आज दिनभर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। रविवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। आज माता कात्यायनी, सूर्यदेव, भगवान कार्तिकेय और स्कंदमाता की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र शुक्ल षष्ठी रविवार विक्रम संवत् 2078।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 28 शक संवत् 1943
सौर वैशाख मास प्रविष्टे 06 रमजान 05 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल वसंत ऋतु।
चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
षष्ठी तिथि रात्रि 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ
आर्द्रा नक्षत्र अगले दिन तड़के 05 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग सायं 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ
कौलव करण प्रातः 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशाशूल. पश्चिम दिशा
आज के व्रत - मां कात्यायनी पूजा दिवस, स्कंद षष्ठी व्रत, सूर्य षष्ठी व्रत।
सूर्योदय 18 अप्रैल रू सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर
सूर्यास्त 18 अप्रैल रू शाम 06 बजकर 48 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल शाम 06 बजे से 07 बजकर 46 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 36 मिनट से 07 बजे तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
रवि योग सुबह 05 बजकर 53 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 02 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।
दिन का चौघड़िया
उद्बेग 06. 07 बजे से 07. 42 बजे तक
शुभ 07. 42 बजे से 09.16 बजे तक
अमृत 09. 16 बजे से 10. 51 बजे तक
अमृत वार वेला- 10. 51 बजे से 12. 26 बजे तक
काल ;काल वेला 12. 26 बजे से 14. 00 बजे तक
शुभ 14.00 बजे से 15. 35 बजे तक
अमृत 15. 35 बजे से 17. 10 बजे तक
उद्बेग 17. 10 बजे से 18. 44 बजे तक
Published on:
18 Apr 2021 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
