
Aaj Ka Panchang 18 March 2021 Today Panchang 18 March 2021
जयपुर. 18 मार्च 2021 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन गुरुवार है। पंचमी तिथि देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि गुरुवार को सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.47 तक रहेगा। इसके बाद दिन भर कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। स्थिर कार्यों के लिए वैधृति योग अच्छा माना गया है लेकिन इस योग में यात्रा नही करनी चाहिए। सूर्योदय से सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। आज दोपहर में लगभग 3.26 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल और राहु पहले से ही स्थित है। आज भगवान विष्णु की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 27, शक संवत 1942
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 05, शब्वान 04, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु:।
सूर्योदय 18 मार्च: सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर
सूर्यास्त 18 मार्च: शाम 06 बजकर 31 मिनट पर
चंद्रमा सायं 05 बजकर 22 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ
भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
वैधृति योग प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ
बव करण मध्याह्न 12 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल: दक्षिण।
विशेष : याज्ञवल्क्य जंयती
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 43 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।
रवि योग सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
दिन का चौघड़िया
लाभ – 06:36 बजे से 08:05 बजे तक
अमृत – 08:05 बजे से 09:35 बजे तक
काल (काल वेला) – 09:35 बजे से 11:05 बजे तक
शुभ – 11:05 बजे से 12:34 बजे तक
रोग (वार वेला) – 12:34 बजे से 14:04 बजे तक
उद्बेग – 14:04 बजे से 15:34 बजे तक
चर – 15:34 बजे से 17:03 बजे तक
लाभ – 17:03 बजे से 18:33 बजे तक
रात का चौघड़िया
उद्बेग – 18:33 बजे से 20:03 बजे तक
शुभ – 20:03 बजे से 21:33 बजे तक
अमृत – 21:33 बजे से 23:04 बजे तक
चर – 23:04 बजे से 00:34 बजे तक
रोग – 00:34 बजे से 02:04 बजे तक
काल – 02:04 बजे से 03:34 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 03:34 बजे से 05:05 बजे तक
उद्बेग – 05:05 बजे से 06:35 बजे तक
Published on:
18 Mar 2021 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
