
Aaj Ka Panchang 26 February 2021 Today Panchang 26 February 2021
जयपुर. 26 फरवरी 2021 को माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी दोपहर 3 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। आज शुक्रवार है, दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा। शुक्रवार की दोपहर को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के अशुभ योग बन रहे हैं। आज लक्ष्मी नारायण की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान करें।
माघ शुक्ल चतुर्दशी शुक्रवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 07 शक सम्वत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 15, रज्जब 13, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।
चंद्रमा मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक कर्क उपरांत राशि पर संचार करेगा।
चतुर्दशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 50 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ
आश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग रात्रि 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ।
वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 50 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
दिशा शूल पश्चिम दिशा
आज का शुभ मुहूर्तः
अमृत काल दोपहर 11 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्त 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।
रवि योग सुबह 06 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
Published on:
26 Feb 2021 07:55 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
