1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang Today 27 February 2021 माघी पूर्णिमा आज , जानें पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

27 february 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 27 february 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today's nakshatra and tithi magh month 2021 february 28, 2021 gujarati calendar 2021 february malayalam calendar 2021 february todays hindi panchang 27 february 2021 rahukaal and shubh muhurat  

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Panchang 27 February 2021 Today Panchang 27 February 2021

Aaj Ka Panchang 27 February 2021 Today Panchang 27 February 2021

जयपुर. 27 फरवरी 2021 को माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जायेगी। शनिवार को माघी पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.50 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा जोकि दिन भर रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार को पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 37 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज शनि पूजा या दर्शन कीजिए. जरूरतमंदों को दान दीजिए।

माघ शुक्ल पूर्णिमा, शनिवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 087 शक संवत 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 16, रज्जब 14, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।
चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
पूर्णिमा तिथि अपराह्न 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ
मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग सायं 07 बजकर 37 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ
बव करण अपराह्न 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।

दिशा शूल - पूर्व दिशा

आज का शुभ मुहूर्त:
अमृत काल सुबह 09 बजकर 02 म‍िनट से 10 बजकर 33 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 म‍िनट से 12 बजकर 57 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 08 मिनट से 06 बजकर 32 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 58 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
गुल‍िक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 म‍िनट तक।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजकर 30 म‍िनट तक।