
Aaj Ka Panchang 28 February 2021 Today Panchang 28 February 2021
जयपुर. 28 फरवरी 2021 को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा पूर्वान्ह 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि रविवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद दिन भर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। रविवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के शुभ योग बन रहे हैं। शाम 4 बजकर 21 मिनट तक धृति योग रहेगा। इनके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग भी रहेंगे। शाम को करीब 4.50 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। आज सूर्यपूजन कर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा रविवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 09, शक संवत 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 17, रज्जब 15, हिजरी 1442।
सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु:।
चंद्रमा अपराह्न 03 बजकर 07 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
धृतिमान योग सायं 04 बजकर 21 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ
कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशाशूल: पश्चिम।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 09 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक।
त्रिपुष्कर योग दोपहर 11 बजकर 18 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।
HINDI PANCHANG 2021 JYOTISH SHASTRA ONLINE PANCHANG 2021 PANCHANG 28 FEBRUARY 2021
Published on:
28 Feb 2021 07:59 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
