
Aaj Ka Panchang 9 April 2021 Today Panchang 9 April 2021
जयपुर. 9 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। त्रयोदशी तिथि पूरा दिन रहेगी। आज शुक्र प्रदोष व्रत किया जायेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दिनभर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज लक्ष्मीजी और शिवजी की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान करें।
चैत्र कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 19, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 26, शब्वान 26, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।
चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 17 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
त्रयोदशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरान्त चतुर्दशी तिथि का आरंभ
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग अपराह्न 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ
गर करण अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा ।
आज के व्रत व त्योहार – प्रदोष व्रत।
सूर्योदय 9 अप्रैल: सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर
सूर्यास्त 9 अप्रैल: शाम 06 बजकर 43 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 31 मिनट से 06 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल रात्रि 10 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
चर – 06:15 बजे से 07:48 बजे तक
लाभ – 07:48 बजे से 09:21 बजे तक
अमृत (वार वेला) – 09:21 बजे से 10:55 बजे तक
काल (काल वेला) – 10:55 बजे से 12:28 बजे तक
शुभ – 12:28 बजे से 14:01 बजे तक
रोग – 14:01 बजे से 15:34 बजे तक
उद्बेग – 15:34 बजे से 17:08 बजे तक
चर – 17:08 बजे से 18:41 बजे तक
रात का चौघड़िया
रोग – 18:41 बजे से 20:08 बजे तक
काल – 20:08 बजे से 21:34 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 21:34 बजे से 23:01 बजे तक
उद्बेग – 23:01 बजे से 00:27 बजे तक
शुभ – 00:27 बजे से 01:54 बजे तक
अमृत – 01:54 बजे से 03:21 बजे तक
चर – 03:21 बजे से 04:47 बजे तक
रोग – 04:47 बजे से 06:14 बजे तक
Published on:
09 Apr 2021 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
