
,,,,
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 2 है। आज के दिन में आर्थिक उन्नति को लेकर विशेष चिंतन रहने की संभावना है। अपने संसाधनों और आय में वृद्धि करने के लिए किए गए प्रयास सफल होने की ऊर्जा आज के दिन में पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहेगी। सही लोगों का चयन और भविष्य के लिए सही विषय वस्तु का चुनाव भी आज के दिन की मुख्य उपलब्धि हो सकता है लेकिन इस दिशा में विशेष कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। मूलांक 1,2,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।
टैरोकार्ड में आज का कार्ड हाई प्रीस् टेस्स के सिक्स ऑफ कप्स है। इसके मायने हैं कि आज के दिन आपकी किसी भी कार्य में स्वयं रुचि होना मुश्किल है। किसी खास विचार में खोए हुए होने के कारण दूसरे लोग आप आपकी मंशा को समझ न पाएं। ऐसे में आपको ऐसे साथी की आवश्यकता हो सकती है जो आपको इन सब तनाव परेशानियों और विशिष्ट के भाव से निकाल करके आनंद और उत्साह के वातावरण में ले जाकर इन सब परेशानियों को भूलाने में मदद करें।
वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलता वाला रह सकता है। बैंकिंग, शिक्षा और तकनीकी ज्ञान और अनुसंधान से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि या मिल सकती हैं।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन साथी के साथ थोड़े संशय और आर्थिक मुद्दों पर भिन्न विचारधारा से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में इससे पहले की तनावपूर्ण स्थिति बने वार्तालाप को सहयोग और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त करने की आवश्यकता रहेगी। साथी को आपसे आर्थिक मदद की अपेक्षा भी हो मुद्दे को समझदारी से सुलझाएं।
कैसा रहेगा साप्ताहिक दाम्पत्य राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहने की संभावना है। सप्ताह का प्रथम भाग जहां आपसी संबंधों के लिए मधुरता लिए भी होगा। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में पारिवारिक जिम्मेदारियां और किसी खास मांगलिक कार्य की तैयारी के विचार विमर्श में बीत सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग आर्थिक भर के बढ़ने से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों से जूझते हुए बितने की संभावना है।
आपका सवाल
प्रश्न: मूलांक 6 वाले व्यक्यिों के लिए नौकरी और कारोबार में किस तरह की तरक्की मिल सकती है?
उत्तर: मूलांक 6 वाले लोग शुक्र प्रधान लोग होते हैं ऐसे लोग बहुत हंसमुख स्वभाव के हर परिस्थिति में में सहज रहने वाले नीति निपुण और परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने वाले होते हैं। अच्छे व्यवसाई होने के साथ ज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में भी सफल होते हुए देखे गए हैं। मूलांक 6 के लोगों के लिए सभी प्रकार के व्यवसाय में सफलता मिलने की अच्छे योग रहते हैं लेकिन विशेष तौर पर रत्न वस्त्र आभूषण आर्किटेक्ट और न्याय और फाइनेंस के क्षेत्र में जल्दी सफल हो सकते हैं।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष:- आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
वृषभ:- जीवन साथी के स्वास्थय की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।
मिथुन:- राजनीति में संभल कर निर्णय लें। आपकी एक गलती कॅरियर ख़त्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।
कर्क:- दिन उत्तम रहेगा। मनानुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।
सिंह:-दिन खुशनुमा रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
कन्या:- आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।
तुला:- यात्रा के योग है। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। ब़ड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
वृश्चिक:- राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।
धनु:- संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।
मकर:- नई साझेदारी से लाभ सम्भव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
कुम्भ:- ऐसे अवसर बार—बार नही आते। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक समय। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।
मीन:- विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: मुहर्रम-26
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि.श्रावण (अधिक)
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज पुनर्वसु नक्षत्र में वाहनादि क्रय करना, हलप्रवहण, अन्नप्राशन व नामकरण के भद्रा पूर्व शुभ मुहूर्त हैं। त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि प्रात: 10-26 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। त्रयोदशी तिथि में सभी शुभ व मांगलिक कार्यादि शुभ होते हैं। चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित कहे गए हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-39 बजे तक अमृत, प्रात: 09-16 बजे से पूर्वाह्न 10-54 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 02-09 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-05 बजे से दोपहर 12-57 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभपद्र है।
राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है। x8n6j0l
चंद्रमा: चंद्रमा कर्क राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।
नक्षत्र: पुनर्वसु ‘‘चर व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र पूर्वाह्न 11-07 बजे तक, तदन्तर पुष्य क्षिप्र व ऊध्र्वमुख’’संज्ञक नक्षत्र हैं। पुनर्वसु नक्षत्र में यथाआवश्यक शान्ति, पुष्टता, अलंकार, सवारी व विद्यादि कार्य करने चाहिए। अभी प्रात: 10-26 बजे से रात्रि 11-34 बजे तक भद्रा है। अत: शुभकार्यादि में भद्रा का त्याग करें।
योग: सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं 04-39 बजे तक तदन्तर व्यतिपात नामक बाधा कारक अशुभ योग है।
विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग पूर्वाह्न 11-07 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक है।
करण : वणिज नामकरण प्रात: 10-26 बजे तक, तदन्तर रात्रि 11-34 बजे तक भद्रा है। इसके बाद बवादि करण प्रारम्भ हो जायेंगे।
व्रतोत्सव: आज श्रावण वन सोमवार व्रत, विश्व युवा दिवस तथा मास शिवरात्रि है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ही, हु, हे, हो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कर्क है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, विद्वान, शीतल स्वभाव, काव्य प्रेमी, सुशील, होशियार और आस्थावान होते हैं।
Published on:
13 Aug 2023 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
