13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 15 August : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Aug 14, 2023

,

,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 3 है। आज का दिन बहुत ही आनंद उल्लास और तनाव रहित रहने की संभावना है जो लोग कुछ सीखना और ज्ञान से जुड़ा कोई एफर्ट कर रहे होंगे। उन्हें अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे 6 का अंक शुक्र का अंक है। शुक्र कला और कूटनीति से जुड़ा हुआ ग्रह है तो आज गायन नृत्य नाटिका और संगीत और फिल्मों के क्षेत्र में कार्य करें लोग आनंदित अनुभव होंगे। वही 3 अंक का रिप्रेजेंटेशन देव गुरु बृहस्पति करते हैं इसके मायने यह है कि आज के दिन में ज्ञान अनुभव और परंपरा से जुड़ी हुई चीजें भी बहुत महत्वपूर्ण रूप से प्रभाव छोड़ेगी। अगर हम बात करें शुक्र और बृहस्पति के जुड़ाव की तो कूटनीति और ज्ञान के बीच एक ऐसी धारावी हो सकती है। जो क्षणिक तनाव से जुड़ी हुई हो ऐसे में थोड़ा सावधान रहने की भी आवश्यकता है।

टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड द सन के साथ नाइन ऑफ कप्स है। आज का दिन किसी खास मिशन से प्रेरित हो सकता है। कोई विचार या कार्य को करने के लिए अब दृढ़ संकल्पित होते हुए पूरी शिद्दत से उसे करने की कोशिश करें। साथ में किसी खास व्यक्ति के साथ या समूह में कुछ आनंद और उत्साह से भरे हुए दिखाई दे। सावधान रहें ऐसे लोगों से जो आपको अपने हितों के लिए काम में लेना चाहते हो।

वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन— सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन सौहार्द्र के साथ सीखने और अनुभव को बांटने का रह सकता है। नए लोग नए संपर्क बनने की संभावना भी रहेगी।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन वीनस के जुड़ाव के कारण आनंद उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का हो सकता है। साथी आज धन के अच्छे उपयोग के साथ प्रभावित करने की मंशा से ऐसे प्रोग्राम बनाएं जहां ग्रुप में सभी लोग आनंदित होते हुए दिखाई दे। इसमें हो सकता है कि वह अपनी उदारता और संपन्नता का प्रदर्शन कर प्रभावित करने का प्रयास करें।


कैसा रहेगा साप्ताहिक विद्यार्थी राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में बहुत व्यस्त रहने की संभावना है। अपने सर्वांगीण विकास के लिए एक से अधिक विधाओं पर कार्य करते हुए अपने भीतर की प्रतिभा को निखारने का और अपने भय और आशंकाओं पर नियंत्रण पाने का यह अच्छा अवसर हो सकता है। सप्ताह का मध्य भाग अपने मुख्य विषयों पर वापस फोकस करने का हो सकता है लेकिन इस प्रयास में थोड़ी मेहनत लगने की संभावना है। सप्ताह का अंत फिर से थोड़े डिस्ट्रक्शंस लेकर आ रहा है। अपनी शिक्षा और अपनी प्रतिभा दोनों के बीच सही संयोजन मिटाना होगा।

आपका सवाल

प्रश्न: मूूलांक 7 वाले व्यक्तियों के नौकरी या कारोबार में किस तरह की तरक्की हो सकती है?

उत्तर: मूलांक 7 से जुड़े लोग बहुत ही अलग-अलग विधाओं में पारंगत होते हैं। वह एक तरह से सभी के साथ मिलकर काम करने की विशेष ऊर्जा रखते हैं। ऐसे में आप उन्हें हर उसे जगह काम करता पा सकते हैं जहां ज्यादा कठोरता और अनुशासन का पालन नहीं किया जाता हो। विभिन्न प्रकार के योजनाओं कार्य व्यक्तियों और संसाधनों में उलझे होने के कारण वे किसी एक चीज पर पूरी तरह अनुशासित और मर्यादित बहुत मुश्किल से रह पाते हैं। अगर वह प्रयास करें तो भी बहुत कम समय के लिए उनके द्वारा ऐसा करना संभव होता है। ऐसे में मिडिल मैनेजमेंट मार्केटिंग छोटे व्यवसाई शेयर मार्केट बैंकर शिक्षक अच्छे कोच से लेकर ऊंचे स्तर के डिप्लोमेट और राजनेता बनने के गुण उन में विद्यमान होते हैं। जैसी एजुकेशन और अपब्रिंगिंग होती है वैसा ही प्रभाव जीवन में देखने को मिलता है लेकिन उनका एक गुण हर जगह आपको देखने को मिलेगा।

ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता


मेष:- कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं। आज आपका सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।

वृषभ:- नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक् चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदले लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

मिथुन:- जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी है जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। उधार पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

कर्क:- अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थय में सुधार होगा। घर परिवार में शांति हो, इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।

सिंह:- आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।


कन्या:- कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

तुला:- व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।

वृश्चिक:- दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। संतो का सान्निध्य प्राप्त होगा।

धनु:- जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग है।

मकर:- शासन प्रशासन की अड़चने आज आ सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें सही समय का इंतजार करें। स्वास्थय में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कुम्भ:- स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता—पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें।

मीन:- पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1445
मु. मास: मुहर्रम- 27
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि.श्रावण (अधिक)
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि दोपहर 12-43 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व अमावस्या दोनों ही तिथियों में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। चतुर्दशी तिथि में साहस, शत्रुमर्दन, बन्धन व शस्त्रादि कार्य सिद्ध होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 09-17 बजे से दोपहर बाद 02-09 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-46 बजे से सायं 05-23 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-05 बजे से दोपहर 12-57 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज कर्क राशि के चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चंद्रमा को लाभदायक व शुभप्रद माना गया है।

राहुकाल: अपराह्न 3-00 बजे से सायं 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा कर्क राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।

नक्षत्र: पुष्य ‘‘क्षिप्र व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद 01-59 बजे तक, तदन्तर अश्लेषा ‘‘तीक्ष्ण व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोडक़र सभी शुभ व मांगलिक कार्य, घरेलू, कार्य व उत्सव शुभ होते हैं, पर आज तिथि शुभ नहीं है। अधिक मास भी है और शुक्र भी अस्त है। अत: किसी शुभकार्यारम्भ के शुभ व शुद्ध समय नहीं है।

योग: व्यतिपात नामक अत्यन्त बाधा कारक योग सायं 05-32 बजे तक तदन्तर वरियान नामक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग दोपहर बाद 01-59 बजे से अगले दिन सूर्यादय तक है।

करण : शकुनि नामक स्थिर संज्ञक करण दोपहर 12-43 बजे तक, तदन्तर चतुष्पद व नागादि स्थिर संज्ञक करण रहेेंगे।

व्रतोत्सव: आज पितृकार्य अमावस्या, मंगला गौरी पूजा, भारतीय स्वतन्त्रता दिवस, व्यतिपात पुण्यं तथा गण्डमूल प्रारम्भ दोपहर बाद 01-59 बजे से।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (हो, डा, डी, डू, डे) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कर्क है। कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, सुशील, होशियार, धर्मपरायण, सत्यप्रिय और सन्तों की सेवा करने वाले होते हैं।