17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 21 August : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Aug 20, 2023

rashifal_feature_image.jpg

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 है। आज के दिन में आर्थिक उन्नति के बहुत अच्छे अवसर उपलब्ध रहने की संभावना है। आज उन सभी कार्यों में विशेष सफलता मिल सकती है जिनमें पिछले दिनों साहस और स्पष्ट निर्णय के अभाव में प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई थी। आज उन विषयों में भी सफलता मिल सकती है जिनमें ज्ञान और नीति निपुणता की आवश्यकता हो। आज का दिन कारोबार के लिहाज से भी बेहतर रहने की संभावना है। यह सभी लोग जो ज्ञान और धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। सम्मान पाएंगे मूलांक 1,3,5,6,7,9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड हाईरोफैंट है। इसके मायने यह है की आज के दिन ज्ञान और विश्वास से भरा आपका मन कुछ चीजों को लेकर दृढ़ निश्चय कर सकता है। एक खास समूह के साथ आपका जुड़ाव आपको ऊंचे स्तर से लाभान्वित कर सकता है। टैरो कार्ड आपको संदेश देते हैं की उन लोगों या अपने शब्दों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन — मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर एक दूसरे को सहयोग करते हुए उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा संपर्क बनाते हुए अपने सबोर्डिनेट्स के साथ समन्वय बिठाते हुए बेहतर परिणाम देने का रह सकता है। कार्य में आज रुकावट कम आएंगी और जो भी आएंगी उनके हल बहुत जल्द निकल आएंगे। विवाद रहित और अच्छे धन लाभ के लिए परिणाम दायक कार्य होने की संभावना रहेगी।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक संबंधों में सकारात्मक सोच के साथ एक दूसरे के लिए भविष्य की बेहतर कल्पनाएं और बेहतर आर्थिक सफलताओं के लिए सहयोग का रहेगा। एक दूसरे के लिए ना केवल धन बल्कि समय भी खर्च करते हुए आगे बढ़ने का रहेगा।

कैसा रहेगा साप्ताहिक दांपत्य राशिफल

दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। एक ओर जिम्मेदारियां और धन का अपेक्षाकृत कम होना तनाव दे सकता है। वही मांगलिक कार्यों में सहभागिता से मन प्रसन्न भी रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग स्वास्थ्य की चिंताओं से जुड़ा रह सकता है। सप्ताह के अंत में धन की अतिरिक्त व्यवस्था होने की उम्मीद से उत्साह और आनंद का माहौल रहेगा।

आपका सवाल

प्रश्न: तुलसी की माला पहनने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: तुलसी की माला पहनने से मन सात्विकता की ओर आगे बढ़ने के साथ ही दुश्चिंताए कम होती है। नकारात्मकता मन पर हावी नहीं होती और स्वास्थ्य में भी सुधार आता है। तुलसी की माला पहनने से संक्रमण भी होने की संभावना कम होती है ।तुलसी की माला पहनने वाले ईश्वर के प्रति विश्वास से भरे होते हैं इस कारण उनके आसपास के लोग उन पर अधिक भरोसा करते हैं। सम्मान करते हैं इससे उनकी जिंदगी सकारात्मक होती है और तनाव और कष्ट कम प्रभावित करते हैं।

ज्यों पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष: भावुकता अधिक होने से लोग आपका ग़लत प्रयोग करेंगे। विद्यार्थी समय बर्बाद न करें। अपने अभ्यास और करियर सम्बंधित कार्य में लग जाए। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ: घर पारिवार में शांति बनाए रखने का भरचक प्रयास करें, विवाद न करें। संतान का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि वृद्धि की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है।

मिथुन: आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो सुखद रहेगी। छोटे से प्रयास से कार्य सफल होंगे। परिज़नों के साथ आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

कर्क: नासमझी से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह: दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

कन्या: व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के चक्कर में आप उलझ न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में सरलता मिलेगी। मानसिक अशांति रहेगी। अपने स्वास्थ्य को संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन सफल रहेंगे।

तुला: अनजान लोगों से सम्बंध बनेंगे। संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए व्यापार की शुरूवात होगी। आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक: परिज़नों के साथ मेलजोल बढ़ेगा दिन लाभदायी है। नौकरी में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में विस्तार करने के लिए क़र्ज़ लेना पढ़ सकता है।

धनु: जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव है। नौकरी में अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से समय कमजोर है।

मकर: अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरते। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अपने विरोधी से दूर रहें। मानसिक अशांति रहेगी। परिजनों के साथ समय बीतेगा।

कुम्भ: समय से पहले आप का कोई भी काम नहीं बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको अपनो की कमी का अहसास होगा। आकस्मिक खर्च हो सकता है।


मीन: संतों के दर्शन सम्भव। अपने दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में नम्रता लाये ,यात्रा होगी।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1445
मु. मास: सफर- 03
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: आज चित्रा नक्षत्र में नामकरण, अन्नप्राशन, हलप्रवहण, विपणि-व्यापारारम्भ और शल्य चिकित्सा आदि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं। पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि अद्र्धरात्र्योत्तर 02-01 तक, तदन्तर षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। पंचमी तिथि में समस्त चर-स्थिर कार्य, समस्त शुभ व मांगलिक कार्य यथा विवाह, जनेऊ, गृहारम्भ, प्रवेश तथा प्रतिष्ठादिक कार्य शुभ होते हैं। पंचमी, में ऋण देना हितकर नहीं है।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-41 बजे तक अमृत, प्रात: 09-17 बजे से पूर्वाह्न 10-54 बजे तक, शुभ तथा दोपहर बाद 02-06 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-04 बजे से दोपहर 12-56 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण व पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा कन्या राशि में सायं 05-30 बजे तक इसके बाद तुला राशि में होगा।

नक्षत्र: चित्रा ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है। चित्रा नक्षत्र में शान्ति, पुष्टता, कारीगरी, वास्तु, अलंकार, वस्त्र, जनेऊ, विवाह (कात्यायनोक्त), कृषि तथान्य स्थिर संज्ञक कार्य शुभ होते है, पर मांगलिक कार्यों के लिए अभी समय अनुकूल नहीं हैं।

योग: शुभ नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 10-20 बजे तक, तदुपरान्त शुक्ल नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

करण: बव नामकरण दोपहर बाद 01-12 बजे तक, तदन्तर बालव व कौलवादि करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज श्रावण वन सोमवार व्रत, नाग पंचमी, देशाचारे, ऋक् उपाकर्म व शुक्ल यजुर्वेदी श्रावणी, जाग्रत गौरी पंचमी (उड़ीसा) तथा महापात अद्र्धरात्र्योत्तर 03-25 बजे से।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (पे, पो, र, री) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। सायं 5-30 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि तुला है। कन्या राशि के स्वामी बुध व तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इनका जन्म रतजपाद से है, जो शुभ है।