1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 25 july : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य,

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jul 24, 2023

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है। आज के दिन में संगीत नाट्य फिल्में और राजनीतिक या कूटनीतिक वार्ताओं के लिए विशेष ऊर्जा वाला दिन है। इसके साथ ही भावनात्मक विषयों पर अपनी अंतर्दृष्टि से तनाव को कम करते हुए एक सामंजस्य पूर्ण व्यवस्था के लिए बातचीत करते हुए आगे के लिए नीति बनाने पर सहमति बन सकती है। इसके साथ ही आज का दिन उन लोगों के लिए भी विशेष रहने वाला है जो अपनी प्रतिभा को दूसरों के सामने लाने के लिए प्रयासरत हैं। इस परिपेक्ष में उनके पास आज के दिन में अधिक संप्रेषण की ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। इसके प्रभाव में कला और भावनात्मक क्षेत्र में अपनी अभिव्यक्ति देने की स्थिति में दिन में अधिक प्रभावी उर्जा होने के कारण सामान्य से अधिक स्पष्ट तरीके से अपनी बात कह पाएंगे। मूलांक 2, 4, 6, 7 और 8 वालों के आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।

टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'द टावर' के साथ 'फोर ऑफ स्वार्डस' है। आज के दिन में सदन चेंज रहने की संभावना रहेगी। आपके मन मुताबिक पिजन नहीं चलने के कारण अंतर्द्वंद की स्थिति दिखाई देती है। ऐसे में कार्ड साहब को सलाह देते हैं कि आप शांत रहते हुए रिलैक्स रहे और अपनी बारी का इंतजार करें।

वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक संबंधों में कूटनीतिक व्यवहार और रूखेपन के कारण अनिश्चय और आशंकाओं से भरा हुआ हो सकता है। बातचीत में जितनी ज्यादा शंका प्रदर्शित की जाएगी संबंधों को उतनी ही अधिक चोट पहुंचने की संभावना रहेगी। इसलिए अगर मन में कुछ नाराजगी या सूचनाएं कुछ नेगेटिव हो तो भी आज का दिन बातचीत के लिए सही नहीं है।


सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज हल्के-फुल्के ढंग से बातचीत के साथ में कुछ खास कार्यों के लिए विशेष प्रयत्न करते हुए उच्चाधिकारियों और साथी कर्मियों के साथ अच्छा समन्वय दिखाते हुए ऊपरी तौर पर सामान्य स्थिति दिखाई देगी। लेकिन हो सकता है की पूर्व में किए गए व्यवहार या कार्य के कारण आपसी अंतःकरण एक दूसरे के प्रति आशंका और अविश्वास से भरे हुए हो सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है।

कैसा रहेगा साप्ताहिक विद्यार्थी राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह कुछ लोगों के लिए अनिर्णय की स्थिति में तनावपूर्ण रह सकता है। वहीं सप्ताह का मध्य भाग मित्रों के साथ उत्साह आनंद और विचार विमर्श में गुजरने की संभावना है। छोटी यात्रा मन को खुशी और सकारात्मक दृष्टिकोण दे सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो ना चाहते हुए भी तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरने को बाध्य करें। ऐसी स्थिति में धैर्य और अच्छे सलाहकारों के सानिध्य में समय बिताएं और जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें।

आपका सवाल

प्रश्न: घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा क्यों स्थापित की जाती है?

उत्तर: प्रवेश द्वार पर गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति इसकी लगाई जाती है की घर में प्रवेश करते समय विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन और उनका स्मरण किया जा सके। घर के बाहर निकलते समय उनके दर्शन करके अपने कार्य पर जाने से ऐसा माना जाता है कि सभी विघ्नों का अंत होता है और कार्य का प्रारंभ अच्छे शगुन से होता है। सनातन संस्कृति में शकुन शास्त्र का बहुत महत्व माना गया है इसलिए जब भी हम किसी कार्य के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो अच्छा शगुन चाहते हैं। जब घर के प्रवेश द्वार पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश विराजमान हो और उनके दर्शन किए जा सकते हो तो प्रथम पूज्य होने के कारण सबसे अच्छा शगुन भगवान गणेश को ही माना गया इसलिए घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी का चित्र और मूर्ति की स्थापना की जाती है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।


वृषभ- आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं।कोई बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा।

मिथुन- सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है।


कर्क- क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


सिंह- आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

कन्या- आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी के प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला- धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फेसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाए चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

धनु- कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव सम्भव है।


मकर- पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।


कुम्भ- सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मीन - जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा।संतान की उन्नति में बाधा आ सकती हे।दोस्तों का साथ मिलेगा।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम:पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: मुहर्रम-6
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (अधिक)
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज चित्रा नक्षत्र सप्तमी में हलप्रवहण का यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। अन्य किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि अपराह्न 03-09 बजे तक, तदन्तर अष्टमी जया संज्ञक तिथि है। सप्तमी तिथि में यदि समयादि शुद्ध हो तो समस्त शुभ व मांगलिक कार्य विवाहादि, नाचना, गाना, वस्त्र अलंकार, यात्रा, प्रवेश, तथान्य घरेलू कार्य और अष्टमी तिथि में वास्तु, मनोरंजन के कार्य, रत्न और विवाहादि कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 09-12 बजे से दोपहर बाद 02-14 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-54 बजे से सायं 05-35 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 01-00 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: अपराह्न 3-00 बजे से सायं 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा पूर्वाह्न 11-13 बजे तक कन्या राशि में व इसके बाद तुला राशि में होगा।

नक्षत्र: चित्रा ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 12-03 बजे तक, तदुपरान्त स्वाति ‘‘चर व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। चित्रा नक्षत्र में शान्ति, पुष्टता, कारीगरी, वास्तु, अलंकार, वस्त्र, जनेऊ व कृषि सम्बन्धी कार्य करने योग्य हैं, पर अभी समय शुद्ध नहीं है।

योग: सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग अपराह्न 03-01 बजे तक, तदन्तर साध्य नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: द्विपुष्कर व राजयोग नामक शुभाशुभ योग सूर्योदय से अपराह्न 03-09 बजे तक है।


करण: वणिज नामकरण अपराह्न 03-09 बजे तक तदन्तर भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण व इसके बाद बवादि करण है।

व्रतोत्सव : आज मंगला गौरी पूजा है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (पो, र, री, रू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। पूर्वाह्न 11-13 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि तुला है। कन्या राशि के स्वामी बुध व तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं।