
,,
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 2 है। आज के दिन में व्यवसाय गत कार्य में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। प्रबंध की दृष्टि से आज का दिन सभी विषयों को समाहित करते हुए लगभग संपूर्णता की स्थिति प्रदान करने की स्थिति में है। आज के दिन में दो प्रकार की ऊर्जा विद्यमान है। पहली ज्ञान और अर्थव्यवस्था को लेकर और दूसरी भावनात्मक तीव्रता और अंतर्दृष्टि को लेकर दोनों को एक साथ काम में लेने पर श्रेष्ठ आर्थिक लाभ लिए जा सकेंगे। यह ऊर्जा एक दूसरे के विपरीत भी काम कर सकती हैं ऐसी स्थिति में भावनात्मक तौर पर लिए गए आर्थिक निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। भावनात्मक कार्य में आर्थिक दृष्टिकोण वाली सोच रिश्तों को तनावपूर्ण बना सकती है। मूलांक 1,2,3,4, 5, 6 और 7 के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है।
टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'हाईप्रीसटेस्' के साथ 'थ्री ऑफ वैंड्स' है। आज का दिन एक तरह की मैं दिखने वाली महत्वपूर्ण चीजों के साथ जुड़ने के बावजूद दूसरों को नॉन एक्टिव और अपने विचारों में पूरी तरह डूबा हुआ। आपका व्यक्तित्व थोड़ा रहस्यमई दिखाई देगा लेकिन अंदर से आप एक संतुलित प्रयास कर रहे हो सकते हैं। किसी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको धैर्यवान होना होगा और विश्वसनीय लोगों का साथ चाहिए।
वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर आर्थिक योजनाओं को लेकर लंबी बहस का हो सकता है। जहां इस तरह के कार्य अधिक होते हैं। वहां थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति भी हो सकती है लेकिन एक सामान्य कार्यस्थल पर भविष्य के लिए सही योजना का चुनाव और आर्थिक पक्ष को और मजबूत करने के लिए किए जाने वाली वर्तमान कोशिशों से आज का दिन जुड़ा हो सकता है। जो लोग इस मामले में विशेषज्ञता रखते हैं उन्हें सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक रूप से सजग दिन रहेगा साथी अपने विचारों कार्यों और भावनात्मक अनुभूतियों को लेकर विशेष रूप से अपनी बात मनवाना चाहेगा। समय या धन का अभाव बताने पर संबंधों में तनाव आ सकता है। आज के दिन बड़े निर्णय लेने की अपेक्षा अन्य विषयों पर ध्यान आकर्षित कर बातचीत को अगले किसी दिन के लिए निर्धारित करें।
कैसा रहेगा साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाला सप्ताह मिले-जुले अस्तर वाला रह ने की संभावना है। जहां एक और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को स्वसन और अन्य प्रकार के ट्रांसफरेबल प्रॉब्लम आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर भोजन से संबंधित अनियमिताएं भी स्वास्थ्य की चिंताएं बढ़ा सकते हैं। सप्ताह का प्रथम भाग भोजन संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ रह सकता है और घर के बुजुर्ग लोगों के लिए थोड़ी समस्या की स्थिति दर्शाता है। वही सप्ताह का मध्य भाग छोटे बच्चों को लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ता रखनी होगी। सप्ताह का आखरी हिस्सा पुरानी भावनात्मक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ हो सकता है। हाईपर लोगों थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष:- लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पुरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।
वृषभ:- अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिममेंदारी मिल सकती है। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।
मिथुन:- कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
कर्क:- कई दिनों से अधूरे काम आज पुरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
सिंह:- आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाए। यात्रा के योग है।नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।
कन्या:- किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।
तुला:- साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक:- तकनीकी खराबी के कारन आप की कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।
धनु:- आप की पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।
मकर:- परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा।। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत है।
कुम्भ:- कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आप को धोखा दे सकता है।
मीन:- तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता हो। समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम:पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: मुहर्रम-17
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि.श्रावण (अधिक)
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ तिथि, वार, नक्षत्र, समय व योगानुसार आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विपणि-व्यापारारम्भ आदि के शुभ मुहूर्त हैं। अन्य किसी शुभ व मांगलिक कार्यों के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। चतुर्थी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रात: 09-41 बजे तक, तदुपरान्त पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि रहेगी। चतुर्थी तिथि में साहस, शत्रुमर्दन, बन्धन अग्नि-विषादिक असद् कार्य और शस्त्र प्रहार आदि कार्य सिद्ध होते हैं। पंचमी तिथि में सभी स्थिर व चंचल कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं, पर मांगलिक कार्यादि अभी वर्जित हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 07-36 बजे से प्रात: 09-15 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-33 बजे से सायं 05-30 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 12-59 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मीन राशि में है।
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद ‘‘धु्रव ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 02-54 बजे तक, तदन्तर रेवती ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में यद्यपि सभी मांगलिक कार्य शुभ होते हैं, पर अभी शुक्र अस्त है। अधिक मास है। इसलिए शुभ व मांगलिक कार्यादि के लिए समय शुद्ध नहीं है।
योग: सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 11-12 बजे तक तदन्तर धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
करण : बालव नामकरण प्रात: 09-41 बजे तक तदन्तर कौलव व तैतिलादिक करण क्रमश: हैं।
व्रतोत्सव: शुक्र अस्त पश्चिम में सायं 06-45 बजे पर, पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि तथा गण्डमूल प्रारम्भ रात्रि 02-54 से।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (दू, थ, झ, ञ, दे) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मीन है। मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इनका जन्म लोहपाद से है। सामान्यत: ये जातक सुन्दर, गौरवर्ण, पराक्रमी, साहसी, बुद्धिमान, शत्रुजित, धर्मपरायण, परोपकारी, शास्त्रज्ञ, पत्रकार, संगीतज्ञ और मृदुभाषी होते हैं।
Published on:
04 Aug 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
