
इंतजार खत्म, आम आदमी पार्टी राजस्थान को मिला प्रदेशाध्यक्ष
जयपुर।
राजस्थान भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। सीपी जोशी को पार्टी ने नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। मगर राजस्थान में राजनीतिक पृष्ठभूमि ढूंढ़ रही आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने अपने प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और कोटा निवासी नवीन पालीवाल को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा राजस्थान में सात सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। अमरदीप सिंह गोल्डी, चैतर वसावा, हेमंत खावा, मुकेश अहलावत, नरेश यादव, नरिंदर पाल सिंह और शिवचरण गोयल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी पार्टी के विधायक हैं। पार्टी का लंबे समय से राजस्थान में कोई संगठन नहीं था। मगर पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि जल्द ही राजस्थान में पार्टी का नया संगठन खड़ा किया जाएगा। केजरीवाल के इस बयान के बाद पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा, ताकि पूरी ताकत के साथ राजस्थान के चुनाव में उतरा जा सके।
Published on:
23 Mar 2023 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
