4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली की तर्ज पर अब राजस्थान में झाड़ू की ताकत दिखाएगी आप, नगर निगम चुनाव में उतरने की तैयारी

दिल्ली में फिर सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ( Aap Party ) राजस्थान में जड़ें मजबूत करने की तैयारी में है। दिल्ली मॉडल पर पार्टी राजस्थान में भी जमीन तैयार करेगी। निकाय चुनाव ( Nikay Chunav ) से पहले मोहल्लों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झाड़ू लेकर सफाई करते दिखाई देंगे...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Feb 24, 2020

aap.jpg

जयपुर। दिल्ली में फिर सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ( AAP Party ) राजस्थान में जड़ें मजबूत करने की तैयारी में है। दिल्ली मॉडल पर पार्टी राजस्थान में भी जमीन तैयार करेगी। निकाय चुनाव ( Nikay Chunav ) से पहले मोहल्लों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झाड़ू लेकर सफाई करते दिखाई देंगे। इसके लिए दिल्ली की तर्ज पर रणनीति बनाई जा रही है। जयपुर सहित कोटा और जोधपुर में विशेष सक्रियता के बीच मोहल्ला और नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी के कार्यकर्ता जनता की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। दिल्ली में आप सरकार ने सीधे जनता से जुड़े कई काम किए हैं। इनमें मुफ्त बिजली, पानी से लेकर सरकारी स्कूलों की शिक्षा में सुधार शामिल हैं। इसी तर्ज पर निकायों में पार्टी बेहतर सुविधाएं देने का वादा करेगी।


तीनों निगमों पर फोकस
जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों ( Nagar Nigam ) में 18 अप्रेल से पहले चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इन तीनों शहरों में सक्रियता बढ़ाएगी। पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को भी इन शहरों में बुलाया जाएगा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि चुनाव चिह्न झाड़ू नहीं मिला तो भी प्रत्याशी उतारे जाएंगे। अभी नगर निगमों की कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं। पार्टी के शहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो का कहना है कि सफाई, अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर जनता को जोड़ा जाएगा।

पहले बने थे सवा लाख सदस्य
विधानसभा चुनाव से पहले दो बार चले सदस्यता अभियान में सवा लाख सदस्य बने थे। इनमें से सक्रिय कार्यकर्ताओं को अब संगठन का काम दिया जाएगा। शीघ्र ही संगठनात्मक नियुक्तियां भी होंगी।

एक मार्च से शुरू करेगी राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा
आम आदमी पार्टी प्रदेश में 1 मार्च से राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा की शुरुआत करेगी। अभियान के तहत एक महीने में प्रदेश में 10 लाख लोगों को संगठन से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में आदर्शनगर स्थित गीता भवन में रविवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि उक्त यात्रा के साथ किसान यात्रा अभियान भी चलाया जाएगा। यह 1 से 9 और 13 से 31 मार्च तक दो सत्रों में चलेगा। अभियान के तहत 23 जिले कवर किए जाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़ेंगे।

निष्क्रिय सदस्यों को बदला जाएगा
बैठक में प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि पार्टी की प्रदेश में मौजूदा कार्यकारिणी को लेकर समीक्षा की जाएगी। इस में जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, उन्हें बदला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग