
राजस्थान से केन्या में होता है लगभग 512 करोड़ का निर्यात, पूर्वी अफ्रीकी देशों में राजस्थान का सिक्का
भारत केन्या का छठवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और केन्या का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत से केन्या में फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, मशीनरी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निर्यात होता हैं, जबकि केन्या से भारत में मुख्य रूप से सोडा ऐश, सब्जियां और चाय जैसी प्राथमिक वस्तुएं निर्यात होती हैं। राजस्थान सरकार द्वारा गठित राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने केन्या में तीन दिवसीय इंडो ईस्ट अफ्रीका ट्रेड एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर कहा कि राजस्थान से केन्या में नमक, सल्फर, अर्थ स्टोन, प्लास्टर, चूना और सीमेंट आदि निर्यात की संभावनाएं हैं। पूर्वी अफ्रीका के प्रवेश द्वार और और व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में केन्या बेहद महत्वपूर्ण है। केन्या, राजस्थान से लगभग 512 करोड़ रुपए का सामान आयात करता है और यह हमारे दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों को रेखांकित करता है। पूर्वी अफ्रीकी देशों में केन्या राजस्थान से आयात करने में प्रथम स्थान पर है। अन्य पूर्वी अफ्रीकी देश जैसे तंजानिया, युगांडा, रवांडा, मेडागास्कर, मोजाम्बिक और मौरिसस भी राजस्थान से महत्वपूर्ण मात्रा में सामान और सेवाएँ आयात कर रहे हैं।
ये कंपनियां ले रही भाग
इंडो स्टेट अफ्रीका ट्रेड एक्सपो में 175 इंडस्ट्रीज भाग ले रही हैं, जिनमें मेडिकल, फार्मा, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा एवं चमड़ा, ऑटोमोटिव, कृत्रिम आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, कृषि, शिक्षा, मुद्रण एवं पैकेजिंग, निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सॉफ्टवेयर डवलपमेंट, जूते, एफएमसीजी एवं खाद्य पदार्थ, मशीनरी एवं उपकरण, हस्तशिल्प, जल, कपड़ा, मॉड्यूलर एवं प्राचीन फर्नीचर, सेनेटरी सामान एवं टाइलें, संगमरमर एवं ग्रेनाइट पत्थर की मूर्तियां सेक्टर के व्यवसायी शामिल हैं।
Published on:
06 Jul 2023 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
