
Photo: Patrika Network
कोटपूतली-बहरोड़. मांढण थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और फायरिंग की वारदात में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व देशी कट्टा बरामद किया।
गौरतलब है कि 08 जून की रात चावण्डी गांव में बिजेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति के मकान पर हथियारों से लैस करीब 15 से अधिक लोगों ने हमला किया। मारपीट कर बिजेन्द्र और उसके बेटे मोनू को घायल का दिया। हमलावरों ने देशी कट्टे से फायरिंग भी की और 1.20 लाख रुपए नकद लूट लिए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
थानाधिकारी रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कसोला चौक, रेवाड़ी में नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों आकाश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह गुर्जर (23 वर्ष) निवासी बुरहेड़ा, थाना खुशखेड़ा, जिला भिवाड़ी व धर्मेन्द्र पुत्र दाताराम गुर्जर (26 वर्ष) निवासी बुरहेड़ा, थाना खुशखेड़ा, जिला भिवाड़ी को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, जिनके कब्जे से कार और आकाश के कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की गई। थानाधिकारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रकरण में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Published on:
17 Jun 2025 02:43 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
