15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर समेत प्रदेश में 165 फर्मों पर एक्शन, दूसरे दिन नाम उजागर…पत्रिका की खबर का असर

jaipur news: खाद्य विभाग और विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से रविवार से शुरू किए गए दस दिवसीय कंज्यूमर केयर अभियान के तहत गड़बड़ी मिलने पर फर्मों के नाम नहीं छिपाए जाएंगे। पत्रिका में सोमवार को उपभोक्ता केयर अभियान-पहले दिन ही विवादों में, फर्मों के नाम छिपाए शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया […]

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Aug 20, 2024

jaipur

सिरसी रोड पर कार्रवाई करतीं विधिक माप विज्ञान विभाग की अधिकारी।

jaipur news: खाद्य विभाग और विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से रविवार से शुरू किए गए दस दिवसीय कंज्यूमर केयर अभियान के तहत गड़बड़ी मिलने पर फर्मों के नाम नहीं छिपाए जाएंगे। पत्रिका में सोमवार को उपभोक्ता केयर अभियान-पहले दिन ही विवादों में, फर्मों के नाम छिपाए शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। फर्मों के नाम छिपाने को खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने गंभीर माना और अधिकारियों को मिठाई का डिब्बा तोलने और अन्य गड़बड़ी करने वाली फर्मों के नाम सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। अभियान के दूसरे दिन जयपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में 165 फर्मों पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जयपुर में वजन तोलने की मशीन को सत्यापन कराए बिना मिठाई तोलने पर झोटवाड़ा की कमल स्वीटस, सिरसी रोड पर देव अमित स्वीटस, न्यू भवानी जोधपुर स्वीट्स भंडार, गोकुल डिपार्टमेंटल स्टोर समेत मिठाई की चार दुकानों पर कार्रवाई की। वहीं पैकर्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर सीतापुरा में विनोद फ्रेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड, कान्हा सांवरिया स्वीट्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री अमर मिष्ठान भंडार मानसरोवर पर कार्रवाई की गई। फर्मों पर 40 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दूसरे दिन जयपुर समेत पूरे प्रदेश में 165 फर्मों पर कार्रवाई की गई। तोल में गड़बड़ी करने वाली मिठाई की दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं।

सुमित गोदारा, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री