
अभिनेता और इंफ्लुएंसर रणविजय सिंह पहुंचे जयपुर, युवाओं से जुड़ी बीमारियों पर रखी राय
जयपुर. रोडीज फेम, अभिनेता और इंफ्लुएंसर रणविजय सिंह गोपालपुरा बायपास स्थित वसुंधरा कॉलोनी में एक अस्पताल पहुंचें। यहां उन्होंने डॉ.चिराग भंडारी से मुलाकात की। रणविजय ने महिला बांझपन के मुद्दे पर भी बात की और इस मुद्दे को हल करने के महत्व को बताया। इस दौरान उन्होंने यहां अलग—अलग गतिविधियों में भाग लिया। इस बीच दीक्षा गुप्ता, डॉ.रूचि भंडारी समेत अनेक चिकित्सक मौजूद रहे। रणविजय ने कहा कि अब समय तेजी से बदल रहा है, पहले की तरह यौन रोग संबंधी बीमारियों के बारे में छिपाने की बजाय अब लोग खुलकर सामने आने लगे हैं, यह एक अच्छा संकेत है।
'भ्रम है कि फिल्म माध्यम अन्य माध्यमों से बड़ा है'
इस दौरान उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर चर्चा की। बॉलीवुड और छोटे पर्दे पर नजर आ चुके अभिनेता रणविजय सिंह ने फैंस के बीच खूब प्यार बटोरा है। दर्शकों ने उन्हें हर तरह के रूप में पसंद किया है। हालांक रणविजय को टेलिविजन जगत से ज्यादा सराहना हासिल हुई। लेकिन अब रणविजय का कहना है कि यह सिर्फ एक भ्रम है कि फिल्म माध्यम अन्य माध्यमों से बड़ा है।
एमटीवी 'रोडीज' के विजेता के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर चुके रणविजय ने 'शराफत गई तेल लेने', 'मोड़', 'एक्शन रिप्ले' और 'लंदन ड्रीम्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Published on:
08 Mar 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
