जयपुर

राजस्थान की मूमल के क्रिकेटिंग शॉट्स के दीवाने हुए सोनू सूद, ले लिया ये फैसला

actor sonu sood to support barmer viral video cricket girl moomal - बाड़मेर की 'वायरल गर्ल' मूमल को मिल रहा सहयोग, क्रिकेटिंग शॉट्स के कारण वायरल हुई थी मूमल, सीएम रिलीफ फंड से दी जाएगी प्रोत्साहन राशि, सोनू सूद फाउंडेशन ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी जुटाए 1 लाख रुपए, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने दी जानकारी  

2 min read
Feb 20, 2023

जयपुर।

बेहतरीन क्रिकेटिंग शॉट्स से सुर्ख़ियों में आई 'वायरल गर्ल' मूमल मेहर को अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का भी सपोर्ट मिलेगा। सोनू सूद फाउंडेशन ने मूमल को सपोर्ट करने को लेकर इच्छा जताई है। इधर, कई सामाजिक संस्थाओं ने भी मूमल और उसकी बहन के क्रिकेटिंग स्किल्स को आगे बढ़ाने में मदद का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि बाड़मेर के एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली स्कूल छात्रा मूमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे अपने स्कूल कैम्पस और खेल मैदान पर एक से बढ़कर एक क्रिकेटिंग शॉट्स खेलती नज़र आ रही थीं।

सोनू सूद का मिलेगा सपोर्ट
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि मूमल और उसकी बहन के क्रिकेट करियर को लेकर उनकी एक्टर सोनू सूद से फोन पर बात हुई है। सोनू ने अपने सोनू सूद फाउंडेशन के ज़रिए मूमल और उसकी बहन अनिशा को हर संभव मदद की सहमति जताई है।

जानकारी के अनुसार सोनू सूद फाउंडेशन मूमल और अनिशा के लिए हॉस्टल और स्कूल के साथ ही क्रिकेट ट्रेनिंग का खर्च भी उठाएगा। इधर सोनू सूद ने भी ट्वीट करते हुई अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बाड़मेर की रहने वाली दोनों बहनों को देश का भविष्य बताते हुए कहा है कि उनकी यही कोशिश रहेगी कि कोई भी हुनर व्यर्थ ना जाए।


कई जगहों से बढे मदद के हाथ
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि मूमल और अनिशा के क्रिकेट करियर को दिशा देने में आरसीए भी भूमिका निभाएगा। इसके अलावा दोनों बहनों को सीएम रिलीफ फंड से राशि जारी कर आर्थिक रूप से मदद किए जाने की भी कवायद होगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक संस्थानों ने भी 1 लाख रुपए की सहायता राशि बहनों को दिलवाई है ताकि इनके टैलेंट को बढ़ावा मिल सके

सीएम गहलोत ने की हौसला अफ़ज़ाई
क्रिकेट खेलते एक वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई बाड़मेर के एक गांव की रहने वाली मूमल से भी सीएम गहलोत ने मुलाक़ात की। इस दौरान मूमल की बहन अनिशा बानो और आरसीए चेयरमेन वैभव गहलोत भी मौजूद रहे।

सीएम गहलोत ने मूमल की हौंसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों की ऊंची उड़ान राजस्थान को गौरवान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री ने मूमल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

Published on:
20 Feb 2023 01:19 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर