9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आई जयपुर, गर्मी से होना पड़ा परेशान, स्टूडेंट्स से की बात

राजधानी जयपुर में अभिनेत्री जाह्नवी कूपर आई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर में अभिनेत्री जाह्नवी कूपर आई। उन्होंने अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन के लिए स्टूडेंट से बात की। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर गुरुवार को जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पहुंची। यहां अपनी फिल्म के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान जाह्नवी कपूर ने स्टूडेंट्स के साथ डांस भी किया। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि मेरे फिल्मी करियर की शुरुआत धड़क के जरिए जयपुर से हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग भी हमने जयपुर में ही की है। यहां मुझे अपनेपन का अहसास सा होता है। राजकुमार राव के साथ मैंने यहां बहुत खास दिन गुजारे हैं। एमआई रोड हो या चारदीवारी, हमने सभी जगह पर शूट किया है। इसके बाद हमने क्रिकेट से जुड़े सीन अहमदाबाद में शूट किए हैं।

इस दौरान जाह्नवी गर्मी से परेशान दिखी। उनके लिए स्टेज पर ही पंखा लगाया गया। जाह्नवी को हाथ में पंखा लेकर खड़ा होना पड़ा। जाह्नवी ने इतनी भीषण गर्मी में फिल्म रिलीज करने पर कहा कि मौसम तो किसी के हाथ में नहीं है, लेकिन हमने आपको गर्मी से बचाने के लिए फिल्म ऑडिटोरियम में ठंडी हवा की व्यवस्था की है। आप गर्मी में कुछ घंटे ऑडिटोरियम में बिताएं, यहां आपको गर्मी से बचाव के अलावा एक अच्छा एंटरटेनमेंट भी मिलेगा।