18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान की पत्नी बनकर भी आज तक कुंवारी हैं राजस्थान में जन्मी ये अदाकारा!

बड़े पर्दे पर भी इन्होंने आमिर खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर अपने उम्दा अभिनय की छाप छोड़ी है...

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 05, 2017

sakshi tanwar

जयपुर। घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली राजस्थान में जन्मी ये अदाकारा छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। बड़े पर्दे पर भी इन्होंने आमिर खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर अपने उम्दा अभिनय की छाप छोड़ी है। फिल्म ‘दंगल‘ में इन्होंने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे की मशहूर बहू साक्षी तंवर की।

हां, साक्षी फिल्म दंगल में तो आमिर की पत्नी बन चुकी हैं लेकिन असल जिंदगी में वे शादी कब बनेंगी ये कहना कठिन है। 44 साल की उम्र में भी वे कुंवारी है और उनके फैंस को अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कुछ साल पहले साक्षी के गुपचुप तरीके से शादी करने की खबरें भी आई थीं, लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। तब उन्होंने कहा कि वो शादी करना चाहती हैं और उन्हें अपने हमसफर का इंतजार है।

12 जनवरी, 1973 को साक्षी का जन्म राजस्थान के अलवर में एक मध्यम परिवार में हुआ था। उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं। साक्षी ने बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली का रुख कर लिया, जहां लेडी श्रीराम कॉलेज से अपना ग्रेजूएशन पूरा किया।

साक्षी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय राजस्थान से की है। वह अपने कॉलेज के दिनों से ही सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगी थीं। उसी दौरान उनकी एक फ्रेंड ने उन्हें दूरदर्शन पर म्यूजिकल शो के लिए एंकरिंग के ऑडिशन के लिए बताया। जब उन्होंने वहां ऑडिशन दिया तो वह सलेक्ट हो गई। अब उनका टीवी करियर धीरे-धीरे आगे बढऩा शुरू हो गया। लेकिन पढ़ाई का ग्राफ नीचे चला गया और वह परीक्षा में फेल हो गई।

साक्षी के लिए एक्टिंग कोई नयी बात नहीं बात थी क्योँकि वह अपने कॉलेज के दिनों में अपने कॉलेज के ड्रामा सोसाइटी की प्रेसिडेंट थी और वह कई प्ले में हिस्सा भी लेती थी।

साक्षी को घर-घर पहचान दिलाने का श्रेय जाता है एकता कपूर के सीरियल ‘कहानी घर-घर की‘ को। साल 2000 में आए इस सीरियल से साक्षी छोटे पर्दे की मशहूर बहू बन गईं। इस सीरियल में साक्षी पार्वती भाभी से विख्यात होकर टेलीविजन की सबसे मशहूर अदाकाराओं में शामिल हो गयी। इसके बाद उन्होंने और भी कई शोज़ किये जो सुपरहिट रहे। पार्वती भाभी के किरदार के लिए साक्षी ने कई अवॉर्ड मिले।

इसके बाद साक्षी कुटुम्ब, देवी, जस्सी जैसी कोई नहीं और बालिका वधू जैसे कई सीरियलों में नजर आईं। साक्षी की जोडी राम कपूर के साथ सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं‘ में काफी हिट रही। इस सीरियल के लिए भी उन्हें अवॉर्ड से नवाजा गया था।

इसके अलावा साक्षी कई रियलिटी शोज जैसे ‘कोड रेड‘ और ‘क्राइम पेट्रोल‘ की मेजबानी करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। साक्षी बड़े पर्दे पर सनी देओल की विवादित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी‘ में भी दिख चुकी हैं। मगर अफसोस ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। लेकिन फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है।