24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडीजी मित्तल और सेंगाथीर का राष्ट्रपति पुलिस पदक के  लिए चयन

16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक की घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification
एडीजी मित्तल और सेंगाथीर का राष्ट्रपति पुलिस पदक के  लिए चयन

एडीजी मित्तल और सेंगाथीर का राष्ट्रपति पुलिस पदक के  लिए चयन

ओमप्रकाश शर्मा

जयपुर. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विशिष्ट सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पद्दोन्नति बोर्ड) सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) एस. सेंगाथीर को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना है। इनके अलावा राजस्थान पुलिस के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक की घोषणा की गई है।

महानिदेशक पुलिस यू आर साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदको के लिए बधाई दी है। प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें उप पुलिस महानिरीक्षक शिवराज मीना, पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, पुलिस निरीक्षक धीरज वर्मा, पुलिस निरीक्षक अंजना मालवी, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ करणी सिंह व पुलिस उप निरीक्षक गंगा सिंह गौड, सहायक उप निरीक्षक रामावतार मीना, सहायक उप निरीक्षक सरफराज मोहम्मद, हेड कांस्टेबल (आरएसी टोंक) अखेराज सिंह, हेड कांस्टेबल आरएसी कोटा प्रह्लाद मीना, हेड कांस्टेबल (आरपीए) विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल हरि किशोर शर्मा, कांस्टेबल (सामोद) पूरणमल, कांस्टेबल ड्राइवर प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल (जोधपुर) ओम प्रकाश सीरवी, कांस्टेबल सलीम खान तथा कांस्टेबल हरगोविंद शामिल हैं।