8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

बाल वाटिका में एडमिशन- 6 जनवरी से शुरू होगी क्लास

प्रदेश के 925 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में अब पूर्व प्राथमिक बाल वाटिका में बच्चे पढ़ेगे। इनमें जयपुर के 42 स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूलों में आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Dec 02, 2022


प्रदेश के 925 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में अब पूर्व प्राथमिक बाल वाटिका में बच्चे पढ़ेगे। इनमें जयपुर के 42 स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूलों में आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभिभावक विद्यालय समय में 2 दिसम्बर यानी आज से 15 दिसम्बर तक प्रवेश के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। हर कक्षा में 25 बच्चों को लॉटरी के माध्यम से चुना जाएगा, प्रवेश के लिए लॉटरी 21 दिसम्बर को निकाली जाएगी और 6 जनवरी से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा।
बाल वाटिका में तीन व इससे अधिक आयु वर्ग के बच्चों काे प्रवेश दिया मिलेगा। स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों की आवश्यकता पर विद्यालयवार पृथक से भवन निर्माण के प्रस्ताव राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि स्कूलों में बाल वाटिका शुरू किए जाने की सरकार ने बजट में घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
यह रहेगा बाल वाटिका का समय
सर्दी में वाटिका का समय 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक 10 से 2 बजे अाैर गर्मी में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 से 12 बजे तक रहेगा। फाइव डे वीक के तहत प्रति शनिवार को टीचर्स को अगले सप्ताह के कार्यक्रम की योजना, शिक्षक अधिगम सामग्री निर्माण, अभिभावक संपर्क, पोर्टफोलियो निर्माण सहित अन्य कार्य करने होंगे। इसके साथ ही प्रवेश रजिस्टर, स्वास्थ्य रजिस्टर, प्रगति पंिजका, शिक्षक दैनंदिनी का भी संधारण करना होगा।
पहला राज्य बना राजस्थान
दरअसल सरकार का मानना है कि इससे ना सिर्फ शिक्षा के स्तर में सुधार होगाए बल्कि राजस्थान के शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा भी पैदा होगी। इसका सीधा फायदा अभिभावकों और छात्रों को मिलेगा। राजस्थान अंग्रेजी माध्यम में सरकारी स्कूलों में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन करने वाला वर्तमान में देश का एकमात्र राज्य भी बन गया है।