30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल के लॉग इन से ही डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

  -एडमिट कार्ड में खुद के साथ् प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी जरूरी -सीबीएसई - दसवीं और बारहवी के प्रवेश पत्र जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nishi Jain

•

Updated: 3 Feb 2020, 6:14 PM IST

जयपुर.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने पन्द्रह फरवरी से शुरू हो रही दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र खुद डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र स्क्ूल के लॉग इन से ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को स्कूल से एडमिट कार्ड लेने होंगे। साथ ही प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य के भी हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। अन्यथा परीक्षा से रोका जा सकता हैं। सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा 22 फरवरी एवं दसवीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू हो रही हैं। प्रवेश पत्र के साथ स्टूडेंट्स के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। जिसमें परीक्षार्थी के हस्ताक्षर के साथ प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी जरूरी हैं।

ये है दसवीं का शिड्यूल

26फरवरी - अंग्रेजी
29 फरवरी - हिंददी
4 मार्च - विज्ञान
7मार्च -संस्कृत
12 मार्च -गणित
18 मार्च - सामाजिक विज्ञान
20- मार्च -कंप्यूटर

12वीं परीक्षा का शिड्यूल
22 फरवरी-मनोविज्ञान
27 फरवरी-अंग्रेजी
2 मार्च - भौतिकी
5 मार्च - एकाउंटेंसी
6 मार्च -राजनीति
7 मार्च - रसायन
14ार्च -जीव विज्ञान
17 मार्च - गणित
20मार्च - हिंदी
23 मार्च- भूगोल
30 मार्च- समाजशास्त्र

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग