
School Education : आखिर मुख्यम़ंत्री का गृह जिला है जोधपुर : मिली भी ज्यादा रकम, खर्च भी किए ज्यादा
जयपुर। प्रदेश की स्कूलों में ढांचागत निर्माण के लिए राज्य सरकार ने गत बजट में डेढ हजार करोड से भी ज्यादा की राशि का आवंटन किया। अब तक दौ सौ करोड खर्च किए जा चुके है। शेष राशि मार्च 2022 तक खर्च की जानी है। राशि आवंटन के मामले में प्रथम स्थान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर, दूसरे स्थान पर राजस्व म़ंत्री हरीश चौधरी का गृह जिला बाडमेर व तीसरे स्थान पर शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा का गृह जिला सीकर है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा खर्च भी जोधुपर में ही किए गए है।
राजकीय स्कूलों में चरणबद्ध रूप से आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 14 हजार से अधिक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि कक्षों, 23 नवीन भवनों के निर्माण तथा 83 भवनों की वृहद् मरम्मत कार्य करवाए जाने है। इसके लिए अब तक राज्य सरकार की ओर से 4996 राजकीय विद्यालयों के लिए कुल राशि 1581.83 करोड़ रूपये आवंटित की गई। इनमें से 4996 राजकीय विद्यालयों के कार्यों में से 4713 राजकीय विद्यालयों के कार्यों के टेण्डर व 3648 राजकीय विद्यालयों के कार्यों के कार्यादेश जारी कर दिए गए। इसमें अब तक 205.22 करोड़ रुपए व्यय किया जा चुका है। यह जानकारी यह जानकारी विधायक वासुदेव देवनानी की ओर से लगाए गए ताराकिंत प्रश्न के जवाब में बताई गई।
गौरतलब है कि देवनानी ने पूछा था कि क्या सरकार की ओर से विगत बजट में विद्यालयों के ढांचागत निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपये की राशि व्यय करने की घोषणा की गई, सरकार की ओर से अब तक कितने विद्यालयों को कितनी-कितनी राशि आवंटित की गई, कितने कार्यों के टेन्डर व कार्यादेश जारी कर दिये गए तथा अब तक कितनी राशि व्यय हुई तथा शेष राशि कब तक व्यय होगी व उससे कब तक कार्य पूर्ण हो जायेंगे?
जोधपुर — जोधपुर जिले की 279 स्कूलों के लिए 91 करोड 9 लाख 85 हजार रूपए की राशि आवंटन की गई। 273 स्कूलों की निविदा आमंत्रित की गई, जिसमें 214 स्कूलों के कार्यादेश जारी कर दिए गए और अब तक 15 करोड 8 लाख 98 हजार खर्च किए जा चुके है।
बाडमेर — बाडमेर जिले की 263 स्कूलों के लिए 88 करोड 6 लाख 94 हजार रूपए की राशि आवंटन की गई। 261 स्कूलों की निविदा आमंत्रित की गई, जिसमें 224 स्कूलों के कार्यादेश जारी कर दिए गए और अब तक 10 करोड 61 लाख 74 हजार खर्च किए जा चुके है।
सीकर — सीकर जिले की 260 स्कूलों के लिए 81 करोड 5 लाख 20 हजार रूपए की राशि आवंटन की गई। 243 स्कूलों की निविदा आमंत्रित की गई, जिसमें 190 स्कूलों के कार्यादेश जारी कर दिए गए और अब तक 9 करोड 27 लाख 72 हजार खर्च किए जा चुके है।
राजस्थान की स्थिति : (राशि लाखों में)
जिला स्कूल आंवटित राशि व्यय राशि
अजमेर 179 5901.02 768.40
अलवर 214 6607.05 940,94
बांसवाडा 146 4034.36 388.06
बारां 134 4511.08 1343.28
बाड़मेर 263 8806.94 1061.74
भरतपुर 147 4375,76 253.18
भीलवाडा 80 3001.57 235.50
बीकानेर 137 3922.11 661.30
बूंदी 108 3552.72 673.21
चितौडगढ 121 4217:30 214,23
चुरू 130 4006.58 573.63
दौसा 126 4449.11 818.20
धोलपुर 171 4538.46 635.12
डूंगरपुर 127 3435.32 211.84
गंगानगर 145 4503.35 790.50
हनुमान गढ 114 3541.61 382.35
जयपुर 264 7759,65 878.58
जैसलमेर 107 3543.59 414.63
जालोर 140 3919.66 365.60
झालावाड 157 4944.57 653.79
झुन्झुनू 139 3900.67 585.07
जोधपुर 279 9109.85 1508.98
करौली 149 5798.49 869.85
कोटा 89 2703.83 232.33
नागौर 200 6758.30 1103.70
पाली 123 3451,42 289.40
प्रतापगढ़ 118 3334,81 232.60
राजसमन्द 72 2613.88 70.48
सवाईमाधोपुर 94 3550.59 424.19
सीकर 260 8105.20 927.72
सिरोही 132 4009.64 750.08
टोंक 119 4105.38 621.33
उदयपुर 212 7169.12 642.19
Updated on:
04 Mar 2020 11:39 am
Published on:
04 Mar 2020 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
