
MP और राजस्थान के वीडियो वीडियो से लिया स्क्रीनशॉट
Social Media Viral Video: मध्यप्रदेश के रीवा में हाल ही में एक पत्नी ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ पकड़ लिया। पति को रंगे हाथों पकड़ने के बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी सामने आया था जिसमें पत्नी ने पति को दूसरी युवती के साथ बाइक पर जाते हुए पकड़ लिया था और बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई कर दी थी। जून में हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में एक महिला अपने पति और उसके साथ मिली युवती को सड़क पर चिल्लाती हुई और पिटाई करती नजर आ रही है। ये घटना जयपुर के टोंक रोड स्थित गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास की थी। मामले में बताया था कि महिला को काफी समय से अपने पति पर शक था। इसी शक के चलते वह पति पर नजर रख रही थी। एक दिन जब पति घर से बाइक लेकर निकला तो पत्नी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर उसने पति को बाइक पर दूसरी युवती को बैठाकर जाते हुए देख लिया। इसके बाद पत्नी ने दोनों को रोक लिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
दूसरी युवती को बाइक से उतारने के बाद पत्नी ने गुस्से में उसकी पिटाई शुरू कर दी। पति जब बीच-बचाव करने पहुंचा तो पत्नी का गुस्सा और बढ़ गया। उसने पति को भी सड़क पर ही थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। वीडियो में महिला ये भी आरोप लगाती नजर आई कि उसका पति घर पर उसके साथ मारपीट करता है और बाहर दूसरी युवतियों के साथ घूमता है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष वहां से चले गए। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।
Updated on:
14 Jul 2026 02:56 pm
Published on:
14 Jul 2026 02:29 pm
