
राजस्थान का अघोरी RAS
Aghori RAS officer of Rajasthan : जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं। इनमें चौहान अघोरी की तरह श्मशान में बैठ कर चिता के समक्ष पूजा करते नजर आ रहे हैं। ऐसे एक-दो नहीं कई फोटो वायरल हो रहे हैं। वे अघोरियों की तरह चेहरे पर कालिख पोत अजीबो-गरीब अवस्था में बैठे दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिला कलक्टर की अनुपस्थिति में जिले की कमान चौहान के ही हाथों में होती है। चौहान के अघोरियों की तरह श्मशान में पूजा और अन्य अजीबो-गरीब फोटो वायरल होने के साथ ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी मानसिकता का व्यक्ति जिला परिषद को चला रहा है। कलक्टर की अनुपस्थिति में ये जिला भी चलाते हैं।
नाबालिग लड़की से छेड़खानी का लगा था आरोप
चौहान अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। कुछ दिन पूर्व भी उन पर व एडीशनल एसपी बच्चन सिंह मीणा पर एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके अलावा चौहान की पत्नी ने जोधपुर पश्चिम के महिला थाने में चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा है। इस एफआईआर में चौहान पर कई महिलाओं से संबंध रखने, एक महिला अधिकारी से विवाहेत्तर संबंध रख प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।
पूर्व में भी रहे हैं विवादों में
चौहान पूर्व में भी कई मामलों को लेकर विवादों में रहे हैं। उन पर अतिक्रमण हटाने में नियमों को ताक पर रख एक परिवार के सिर से आशियाना छीनने का आरोप है। चौहान पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप भी है। इस संबंध में पॉक्सो कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को 9 जनवरी को स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे लोग एनपीडी के शिकार
सामान्य चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ.सुमित मित्तल ने बताया कि तंत्र-मंत्र, श्मशान में पूजा-पाठ आदि करने वाले लोग नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (एनपीडी) के शिकार होते हैं। जिसे आत्ममुग्धता भी कहा जाता है। एनपीडी एक स्तर के बाद भयंकर रोग बन जाता है। ऐसे लोग दूसरों पर राज करना चाहते हैं। खुद को सर्वशक्तिशाली बनाने के लिए वे ये सब करते हैं। ऐसे लोगों के लिए दूसरों की भावना का कोई मोल नहीं होता है।
Published on:
01 Jan 2023 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
