26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संयोग: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर और राज्य के कृषि मंत्री कटारिया का जन्मदिन आज

Agriculture minsiter Narendra Tomar and Lal Chand Kataria Birthday: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर और राज्य के कृषि मंत्री कटारिया का जन्मदिन आज, ये अजब संयोग ही है कि केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की गहलोत सरकार के कृषि मंत्रियों का जन्मदिन एक ही दिन है।

2 min read
Google source verification
Agriculture minsiter Narendra Tomar and Lal Chand Kataria Birthday

जयपुर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ( Narendra Singh Tomar ) और राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ( Lal Chand Kataria ) का आज जन्मदिन है। ये अजब संयोग ही है कि केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की गहलोत सरकार के कृषि मंत्रियों का जन्मदिन एक ही दिन है। कोरोना संकटकाल के बीच आये जन्मदिवस में फिलहाल दोनों ही नेताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये ही जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं।

‘कृपया दिल्ली आने का कष्ट ना करें’

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जन्मदिन से एक दिन पहले ही ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से बधाई देने के लिए दिल्ली नहीं आने की अपील की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘’कोविड 19 से आज सारा विश्व परेशान और चिंतित है, इस समय अनावश्यक यात्रा भी वर्जित है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि 12 जून 2020 को मेरे जन्मदिन के अवसर पर कोई भी दिल्ली आने का कष्ट न करे, उस दिन मेरी उपलब्धता नहीं होगी। आशा है, आप मेरी प्रार्थना को स्वीकार करेंगे।‘’

पीएम मोदी ने दी शुभकामना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर को जन्मदिन की शुभकामना दी। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘’भाजपा के कर्मठ और लोकप्रिय नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी नरेन्द्र सिंह तोमर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।‘’

कटारिया को भी मिल रही बधाईयाँ

कोरोना प्रकोप को देखते हुए मंत्री लालचंद कटारिया के जन्मदिवस पर भी इस बार कोई आयोजन नहीं रखा गया है। कटारिया को भी सोशल मीडिया के ज़रिये ही जन्मदिवस की बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।

जन्मदिन:-

लालचंद कटारिया 12 जून 1968 (52)

नरेन्द्र सिंह तोमर 12 June 1957, ( 63 वर्ष)