14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में सभी स्कूल, कॉलेज और मॉल 31 मार्च तक बंद

कोरोना: दिल्ली में 50 लोगों के एकत्र होने पर रोक, ओडिशा में भी एक पॉजिटिव  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Anoop Singh

Mar 17, 2020

देश में सभी स्कूल, कॉलेज और मॉल 31 मार्च तक बंद

देश में सभी स्कूल, कॉलेज और मॉल 31 मार्च तक बंद

नई दिल्ली.
केंद्र सरकार ने कोरोना को रोकने के लिए देश के सभी देश के सभी स्कूल, कॉलेज, स्विमिंग पूल, मॉल आदि 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ईरान से 53 और भारतीयों का चौथा दल स्वदेश पहुंच चुका है। सभी को क्वारंटाइन के लिए जैसलमेर में विशेष निगरानी में रखा गया है। देश में चार नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इनमें ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और केरल से एक-एक मामला सामने आया है। इस तरह देश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संया 114 हो गई है। अब तक 5 राज्यों में 13 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 50 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने वाले समारोह पर प्रतिबंध है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल से सवाल किया कि क्या शाहीन बाग के लोगों से भी आप हटने की अपील कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ये आदेश सभी पर लागू है फिर चाहे वह विरोध प्रदर्शन करने वाले हों या कोई और। उनसे दोबारा पूछा गया कि 50 से ज्यादा लोग अगर प्रदर्शन करते हैं तो क्या उनके ऊपर कोई कार्रवाई भी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के पास कार्रवाई का अधिकार है। वह पुलिस के साथ जाकर कार्रवाई करें।
सुप्रीम कोर्ट सत, जेलों की स्थिति जानी
सुप्रीम कोर्ट ने सभी मुय सचिवों और जेल अधीक्षकों को नोटिस जारी कर पूछा है कि कोरोना से निपटने के आदेश क्यों नहीं दिए। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि जेल में बड़ी संया में कैदी हैं, हम जानना चाहते हैं कि वहां की वर्तमान स्थिति क्या है?
75 लोगों पर केस
केरल में भीड़ में शामिल होने पर 75 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह लोग कोचीन एयरपोर्ट पर एक रियलिटी शो के प्रतिभागी के समर्थन में पहुंचे थे। इनमें से पुलिस ने 4 नामजद और 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बड़े होटल क्वारंटाइन सुविधा देने को तैयार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एरोसिटी के होटलों में क्वारंटाइन सुविधा मिलेगी। कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन में रहने की सुविधा दे सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होगा। एरोसिटी के आइबीआइएस, द लेमन ट्री प्रीमियर, रेड फोक्स होटल में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
बहस: क्यों नहीं हो रही सबकी जांच
देश में बहस का विषय है कि हर व्यक्ति का कोरोना को लेकर टेस्ट क्यों नहीं हो रहा है। अभी सिर्फ विदेश से आने वाले और
संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों की ही जांच की जा रही है। आइसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि भारत वायरस की दूसरी स्टेज में है, इसलिए सभी की जांच अनिवार्य नहीं है।
ओडिशा में कोरोना संक्रमित पहला मरीज सामने आया है। मरीज हाल ही में इटली से लौटा था।
मुंबई में स्थित सिद्धि विनायक मंंदिर अगामी आदेश तक बंद।
पुणे में कोरोना का फर्जी वीडियो वायरल करने पर एक गिरतार।
ताजमहल समेत सभी राष्ट्रीय स्मारक 31 तक बंद रहेंगी।
डब्ल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन और साझेदारों ने पहले कोविड-19 सॉलिडैरिटी रिस्पॉन्स फंड का शुभारंभ किया
आइआइटी रुड़की ने संदिग्ध एक विदेशी और आठ भारतीय छात्रों को 14 दिन के लिए अलग रखा।
असम ने टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क और सेंचुरी बंद की।