27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोधूलि वेला में फैलेगा समरसता का उजाला, महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष दीपदान

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से राजधानी के सभी प्रमुख महापुरूषों के प्रतिमा स्थल और मूर्ति की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद दीपदान किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
गोधूलि वेला में फैलेगा समरसता का उजाला, महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष दीपदान

गोधूलि वेला में फैलेगा समरसता का उजाला, महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष दीपदान

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रविवार को शाम छह से सात बजे तक राजधानी के सभी प्रमुख महापुरूषों के प्रतिमा स्थल और मूर्ति की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद दीपदान किया जाएगा।

मुख्य रूप से यह कार्यक्रम अंबेडकर सर्किल, सी स्कीम, गांधी सर्किल, राजस्थान विश्वविद्यालय, बाइस गोदाम, विद्याधरनगर में भगवान परशुराम सर्किल, प्रतापनगर में हल्दीघाटी मार्ग, सुभाष चौक, पुरानी बस्ती, जनता कॉलोनी में होगा। इन स्थानों पर लगी स्वामी विवेकांनद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, मीन भगवान, भगत सिंह, ज्योतिबा फुले, भगवान परशुराम, अग्रसेन महाराज, महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल की प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र की सफाई की जाएगी। इसके बाद दीपदान किया जाएगा। 30 मई को गायत्री जयंती, गंगा दशहरा और पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के महानिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता के रूप में मनाएगा। समाज में समरसता का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 5 माह पहले पूरा होना था काम, 7 साल बाद भी नहीं मिल पाई सौगात, हजारों लोगों की राह अधूरी

सामाजिक समरसता का संकल्प
गायत्री जयंती- गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बैठक आयोजित की गई। इसमें गायत्री जयंती- गंगा दशहरा आयोजन को विशाल स्तर पर मनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।