23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में छात्रों पर अत्याचार का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

टोडाभीम. दिल्ली में छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम मेहर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपजिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे और छात्रों के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन छात्रों पर बल प्रयोग कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय के सामने पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष महर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विरोध की हर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सूरजभान मीना, सतेंद्र शर्मा, कमल पाडला, भंवर ऐदलपुर, मुकेश फतेहपुर, सूरज पैचला, शकीलुर्रहमान आदि मौजूद रहे।