
मुंहासों के लिए एलोवेरा का प्रयोग
अक्सर इस बात को लेकर संशय रहता है की मुंहासों के लिए एलोवेरा का प्रयोग करें या नहीं, तो आपको बता दें कि इस समस्या में एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। शुद्ध एलोवेरा जैल में लगभग 75 सक्रिय तत्व होते हैं, जिसमें अमीनो एसिड, सैलिसिलिक एसिड, लिग्निन, विटामिन, खनिज, सैपोनिन और एंजाइम शामिल हैं। एलोवेरा कोलेजन संश्लेषण को भी बढ़ावा देता है और घाव व निशान के तेजी से उपचार में मदद करता है। यह गुण इसे मुंहासों के निशान को ठीक करने में मददगार बना देता है।
एलोवेरा सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के कारण आपकी त्वचा पर होने वाले नुकसान से भी बचाने का काम करता है। यह आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, और झुर्रियों के निर्माण को रोकता है।एलोवेरा में मौजूद अमीनो एसिड और जिंक आपकी त्वचा को नरम बनाने का काम करते हैं और त्वचा के छिद्रों को टाइट बनाएं रखते हैं।
मुंहासों के लिए एलोवेरा जैल : एलोवेरा की पत्ती को काटें और एक चम्मच के साथ पारदर्शी भाग को बाहर निकालें। प्रभावित क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह इसे सामान्य पानी से धो लें एक हफ्ते में लगातार यह प्रयोग करने से आपके मुंहासों के दाग और धब्बे दूर जायेंगे। इसके अलावा दो बड़े चम्मच एलोवेरा जैल में चार बड़े चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या तेल मिलाएं। प्रभावित क्षेत्र पर मिश्रण लागू करें और 10 मिनट के बाद इसे धो लें। इसे दो दिन के बाद दोहराएं। ध्यान रहे दालचीनी पाउडर त्वचा पर चुभ सकता है, इसलिए आप अपनी त्वचा की सहनशीलता के स्तर के अनुसार इसकी मात्रा को समायोजित कर सकते हैं।
Published on:
25 Mar 2020 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
