2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थानागाजी गैंगरेप: सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, पढ़ें घटना से सियासत तक टाइमलाइन

अलवर के थानागाजी गैंगरेप घटना के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को प्रदेश में कई जगहों पर लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए।

3 min read
Google source verification
Alwar thanagazi gang rape viral video

जयपुर। अलवर के थानागाजी गैंगरेप घटना के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को प्रदेश में कई जगहों पर लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। वहीं भाजपा भाजपा गुरुवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

जिला मुख्यालयों में पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे, जिसमें मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, पीडि़त पक्ष को सुरक्षा देने एवं मुआवजा देने की मांग की जाएगी।


वहीं मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक और आरोपी अशोक गुर्जर को सीराबास के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में सोमवार को गिरफ्तार गैंगरेप के आरोपी इंद्राज गुर्जर और वीडियो वायरल करने वाले मुकेश गुर्जर को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें 13 मई तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने गहलोत का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि थानागाजी में हुई घटना बेहद शर्मनाक है। इस मुद्दे पर भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने इस घटना को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने सिविल लाइंस फाटक पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मामला दबाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल हाउस जाकर ज्ञापन भी दिया।


सड़कों पर उतरेगी भाजपा
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस अधीक्षक पर कार्रवाई करके पूरी सरकार बरी होना चाहती है। सरकार ने इस विषय में केवल पुलिस अधीक्षक को एपीओ करके इस घटना को हल्के में लिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा 9 मई को प्रदेशभर में इस प्रकरण को लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रात: 11 बजे राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम ज्ञापन देगी। उन्होंने बतााय कि गुरुवार को प्रात: 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जयपुर शहर के कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलेक्टरी सर्किल के लिए रवाना होंगे।

घटना का टाइमलाइन

- 26 अप्रेल की घटना

- दोपहर करीब 2.30 बजे पति अपनी पत्नी को थानागाजी के एक गांव स्थित पीहर से बाइक बैठाकर कपड़े खरीदारी के लिए नारायणपुर के लिए रवाना हुआ।

- दोपहर करीब 3 बजे थानागाजी-नारायणपुर पर दुहार चौगान के पांच युवक छोटेलाल गुर्जर, अशोक गुर्जर, इंद्राज गुर्जर, हंसराज गुर्जर, महेश गुर्जर ने बाइक आगे लगाकर दम्पती को रोक लिया।

- जबरन सडक़ के किनारे बीहड़ों में ले गए। आरोपी युवकों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की और उन्हें नग्न कर दिया। फिर पांचों आरोपियों से बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया और उनकी अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल बना लिए। महिला के पति की जेब से 2 हजार रुपए भी छीन लिए।

- करीब ढाई घंटे तक दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें छोड़ दिया।

- आरोपियों द्वारा महिला के पति को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपए की डिमांड की।

- 29 अप्रेल को पीडि़त दम्पति ने परिवार को आपबीती बताई।

- 30 अप्रेल को पीडि़त परिवार जिला पुलिस अधीक्षक से मिला।

- एसपी के आदेश के बाद भी थानागाजी एसएचओ ने 2 दिन बाद 2 मई को एफआईआर दर्ज की।

- पूरे प्रकरण में लापरवाह बनी पुलिस ने चुनाव की आड़ लेते हुए मामले को दबाए रखा।

- 6 मई को घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला सुर्खियों में छा गया।

- 7 मई को थानागाजी क्षेत्र में जन आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर घटना के एक आरोपी इंद्राज गुर्जर और वीडियो वायरल करने वाले मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

- 7 मई की देर शाम थानागाजी एसएचओ सरदार सिंह को निलम्बित और चार अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर के आदेश हुए। उसके कुछ देर बाद ही जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार को सरकार ने एपीओ कर दिया।

- 8 मई को पुलिस ने घटना के एक और आरोपी अशोक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

- 8 मई को दो आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश, 13 मई तक पुलिस रिमांड पर सौंपा

- 8 मई थानागाजी बंद।

Story Loader