
Delhi-Meerut Rapid Rail: देश के पहले रैपिड रेल का ट्रेनसेट तैयार, 7 मई को होगा हैंडओवर
अलवर.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से दिल्ली से अलवर के बीच चलाई जाने वाली रैपिड रेल की आस जगी है। फिलहाल दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। अब शहरी विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली-अलवर रैपिड रेल ट्रांसिट सिस्टम को प्राथमिकता से लिया जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय के सचिव व एनसीआरटीसी के अध्यक्ष मनोज जोशी ने गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शहरी विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली-अलवर रैपिड रेल सिस्टम को एक माह में कैबिनेट की मंजूरी दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-अलवर रैपिड रेल के पहले चरण दिल्ली-एसएनबी को राजस्थान व हरियाणा सरकार ने काफी पहले मंजूरी दे दी है, लेकिन केन्द्र सरकार की मंजूरी नहीं मिलने से अभी तक यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई है।
एनसीआरटीसी को मिला पहला ट्रैनसेट, ऐसी ही ट्रैन अलवर आएगी:
एनसीआरटीसी को रैपिड रेल का पहला ट्रैनसेट मिल चुका है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी ही रेल दिल्ली-अलवर के बीच चलेगी। पहला ट्रेनसेट मिलने के साथ ही रैपिड रेल की खूबियों से पर्दा हट गया है। रैपिड रेल में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम महत्वपूर्ण विशेषता है, जो ब्रेक लगाने पर बिजली उत्पन्न करेगा। आरआरटीएस ट्रेनों में आरामदायक कुशन वाली ट्रान्सवर्स बैठने की सीट, खड़े होने के लिए चौड़ी जगह, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप/मोबाइल चार्जिंग सुविधा, हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग सुविधा, वाई-फाई डायनेमिक रूट मैप, एयर कंडीशनिंग सिस्टम समेत अन्य सुविधाएं हैं।
डीपीआर को मंजूरी, प्रारंभिक कार्य प्रगति पर
दिल्ली-अलवर रैपिड रेल के पहले चरण की डीपीआर को पूर्व में ही मंजूरी मिल चुकी है। इसका प्रारंभिक कार्य भी प्रगति पर है। दिल्ली-एसएनबी कॉरिडोर पर यूटिलिटी डायवर्जन का कार्य पूरा होने को है। इस कॉरिडोर पर सड़क को चौड़ा करने, पाइपलाइन और हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य पूरा किया जा चुका है।
Published on:
09 May 2022 11:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
