26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amalaki Ekadashi 2021 विष्णुजी की कृपा से ही मिलते हैं सभी सांसारिक सुख, ऐसे प्राप्त करें आशीर्वाद

Amalaki Ekadashi 2021 Puja Vidhi Amalaki Ekadashi 2021 Vrat Vidhi Amalaki Ekadashi Vrat Significance Amalaki Ekadashi Significance Amalaki Ekadashi Ka Mahatva Amalaki Ekadashi Ke Upay Amalaki Ekadashi Kab Hai 2021 Me Amalaki Ekadashi Kab Hai 2021 Amalaki Ekadashi Date

less than 1 minute read
Google source verification
Amalaki Ekadashi 2021 Kab Hai Amalaki Ekadashi 2021 Date

Amalaki Ekadashi 2021 Kab Hai Amalaki Ekadashi 2021 Date

जयपुर. सनातन धर्म में एकादशी तिथि का सबसे ज्यादा महत्व है। यह विष्णुजी की प्रिय तिथि है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। 24 मार्च 2021 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे रंगभरी एकादशी या आमलकी एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर विष्णुजी की पूजा के साथ ही आंवले के वृक्ष की भी पूजा करने की विधान है।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार एकादशी पर व्रत करना चाहिए। व्रत करने वाले एक समय फलाहार कर सकते हैं। इस दिन किसी जरूरतमंद को दान अवश्य दें। पूजा में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं। सूर्यास्त के बाद तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।

इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी, माता अन्नपूर्णा और गणेशजी की भी पूजा करना चाहिए। एकादशी पर सुबह स्नानकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं, इसके बाद विष्णुजी का ध्यान करते हुए व्रत और पूजा का संकल्प लें। घर में विधि पूर्वक पूजा कर आंवले के वृक्ष की भी पूजा करें। संभव हो तो कहीं आंवले का पौधा रोपें। किसी मंदिर में जाकर विष्णुजी और लक्ष्मीजी के दर्शन करें।