14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Ambedkar Jayanti 2025: जयपुरवालों ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

बाबा साहब आंबेडकर की जयंती: जयपुर में सुबह से विभिन्न कार्यक्रम, रैलियां और सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की समानता, शिक्षा, और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया जा रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Apr 14, 2025

जयपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। भारत के संविधान निर्माता और समाज सुधारक बाबा साहब आंबेडकर को देश भर में सम्मान और आदर से याद किया जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी आज कई आयोजन हो रहे हैं। अंबेडकर सर्किल पर जनप्रतनिधियों व संस्थाओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहरवासियों ने बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वहीं दोपहर में आंबेडकर की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा संजय सर्किल (चांदपोल गेट के बाहर) से शुरू होकर चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, त्रिपोलिया गेट, चौड़ा रास्ता, न्यूगेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार होते हुए बड़ी चौपड़ तक जाएगी। शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: क्यों शादी का नाम सुनते ही डर रहे कुंवारे? घरवाले परेशान, डॉक्टर्स बोले- छिपाएं नहीं बीमारीhttps://www.patrika.com/jaipur-news/due-to-gamophobia-disease-bachelors-are-trembling-on-hearing-the-name-of-marriage-19523388?amp=1