7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के इस मिष्ठान भंडार पर पहुंची अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी, 2 किलो मिठाई और कचोरी करा ली पैक

इस दौरान दुकान के ऑनर भुदेव और आज्ञा देवड़ा ने उनका स्वागत किया। उषा ने दाल की और प्याज की कचौरी का स्वाद चखा और कहा कि "बढ़िया है।

less than 1 minute read
Google source verification

US Vice President JD Vance Family In Jaipur: अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे टोंक रोड स्थित रावत मिष्ठान भंडार पहुंचीं। इस दौरान दुकान के ऑनर भुदेव और आज्ञा देवड़ा ने उनका स्वागत किया। उषा ने दाल की और प्याज की कचौरी का स्वाद चखा और कहा कि "बढ़िया है।" उन्होंने कई तरह की मिठाइयां पैक करवाईं और अपने साथ ले गईं।

देवड़ा ने बताया कि अमरीकी उपराष्ट्रपति की पत्नी का यहां आना पूर्व निर्धारित नहीं था। दोपहर दो बजे उन्हें अचानक सूचना मिली कि वह शॉप पर आएंगी। इसके कुछ देर बाद ही यहां अमरीकी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी और शहर के पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच की।

शाम करीब 4.45 बजे उषा पहुंचीं उन्होंने करीब दो किलो मिठाई भी ली। जनरल मैनेजर जीएल मीणा ने बताया कि उन्होंने घेवर, पिस्ता से बने लड्डू, काजू तरबूज, हनी लड्डू और काजू कतली समेत कई तरह की मिठाइयां पैक करवाईं। वहां उनसे पैसे भी नहीं लिए गए। वे वहां करीब 20 मिनट रुकीं। हालंकि अब वह जयपुर से जा चुके है।

यह भी पढ़ें : US Vice President JD Vance Jaipur Visit Live: भारत में मेरी पत्नी मेरे से बड़ी सेलिब्रिटी, जयपुर में बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग