24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश सेवा के चलते घर नहीं लौटा राजस्थान का जवान, पीछे से पिता की टूट गई सांसें, सैनिक नहीं दे सका कंधा

Opretion Sindoor: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच देशभर से कई भावुक कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक मार्मिक कहानी जयपुर जिले की चाकसू से सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 9 May 2025, 9:15 PM IST

Rajasthan soldier Rajaram

Opretion Sindoor: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच देशभर से कई भावुक कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक मार्मिक कहानी जयपुर जिले की चाकसू विधानसभा के कादेड़ा ग्राम पंचायत के बंधा की ढाणी से आई है, जहां श्रीनगर में SSB में तैनात जवान राजाराम धनकड़ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

बीते गुरुवार को राजाराम के पिता कालूराम धनकड़ का निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन इस दुखद घड़ी में राजाराम युद्ध जैसे हालात के चलते छुट्टी नहीं ले सके और अपने पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंच पाए।

चाकसू विधायक रामवातार बैरवा ने बताया कि राजाराम वर्तमान में सेना में तैनात हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद संवेदनशील हैं और इस कारण उन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी। राजाराम ने फोन पर अपने परिजनों से बात कर पीड़ा तो साझा की, लेकिन देश सेवा की भावना ने उन्हें अपने कर्तव्य से पीछे हटने नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि कालूराम धनकड़ के निधन से उनकी पत्नी और परिवार गहरे सदमे में हैं। मां की आंखों में आंसू और दिल में बेटे पर गर्व-दोनों साथ दिखाई दिए। राजाराम की अनुपस्थिति में गांववासियों ने पूरे सम्मान के साथ कालूराम का अंतिम संस्कार किया। ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी और राजाराम के समर्पण को नमन किया।

यहां देखें वीडियो-


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 27 लोग मारे गए। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। 6-7 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। जवाब में पाकिस्तान ने राजस्थान के पांच सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। बुधवार और गुरुवार रात पाकिस्तानी ड्रोनों ने घुसपैठ की, लेकिन भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए सभी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया।

यह भी पढ़ें : Blackout in Barmer: शाम 6 बजे बाद बाड़मेर में ‘नो एंट्री’, 5 बजे बाजार बंद; कलक्टर टीना डाबी ने की ये अपील