2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ना भूतो ना भविष्यति : अनंत अंबानी-राधिका विवाह पूरी तरह सनातन धर्म के अनुरूप, दिखी भारतीय परंपराओं की झलक

मेहमानों से लेकर रिलायंस के कर्मचारियों तक, अंबानी परिवार ने सभी का ख्याल रखा।

2 min read
Google source verification

देश-दुनिया में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ हुई शादी की चर्चा रही। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को बड़ी धूमधाम से हुई। राधिका उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। इस शादी में कई आध्यात्मिक गुरु भी शामिल हुए थे, जिससे परंपरा की एक और परत जुड़ गई, जो पूरी तरह से 'सनातन धर्म' के अनुरूप थी। शादी का हर पल भव्यता, शैली, उत्साह, शालीनता और सम्मान से कम नहीं था। इन सबके बीच, मूल्यों, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से कोई समझौता नहीं किया गया।

भव्य विवाह से पहले दो प्री वेडिंग समारोह आयोजित किए गए, जिनमें कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। मुख्य विवाह समारोह, जो तीन दिनों तक चला, मुंबई के जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। पहले दिन 12 जुलाई को 'शुभ विवाह' समारोह मनाया गया, जबकि दूसरे दिन 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह मनाया गया, जिसमें नवविवाहित जोड़े को बड़ों और मेहमानों ने आशीर्वाद दिया। तीसरे दिन 14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' के रूप में मनाया गया, जो संगीत, नृत्य और मनोरंजन से भरा एक भव्य रिसेप्शन था।

सिर्फ शादी ही नहीं, बल्कि रिसेप्शन में भी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों सहित कई विदेशी हस्यिां भी शामिल हुई थीं। इनमें पूर्व अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। हालांकि, इस समारोह में सबसे बड़ी मौजूदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रही। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस मौके पर मौजूद रहे। इनके अलावा, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महाराष्ट्रू के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शरद पवार, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस सहित कई अन्य राजनीतिक दिग्गज भी मौजूद थे। शादी समारोह में कई आध्यात्मिक गुरु भी शामिल हुए थे।

भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेहमानों ने शादी की सजावट और माहौल की जमकर तारीफ की। खाने का भी खास ख्याल रखा गया था। मेहमानों की पसंद को ध्यान में रखते हुए देश के सभी शीर्ष शेफ को हायर किया गया था, जिन्होंने खास व्यंजनों को एक छत के नीचे तैयार किया। इन सबके बीच, अंबानी परिवार ने भव्य भंडारे का भी आयोजन किया था जो 40 दिन तक चला था। इस भंडारे में किसी भी दिन आसानी से 5000 लोग बैठ सकते थे। 40 दिन तक चलने वाले इस भंडारे में आने वाले लोगों ने अनंत-राधिका को दिल से आशीर्वाद दिया।

गरीब बच्चों की भी करवाई शादी
अपने बेटे की शादी के साथ-साथ अंबानी परिवार ने वंचितों के लिए सामूहिक विवाह भी आयोजित किया था। नवविवाहित जोड़े को अंबानी परिवार ने सोने के आभूषण और कपड़े भेंट किए। अंत में विदाई समारोह भी एक शानदार अनुभव था। नवविवाहित दुल्हन राधिका मर्चेंट समारोह में लाल और सुनहरे रंग की कढ़ाई वाले लहंगे में नजर आईं। अंबानी परिवार ने सभी का ख्याल रखने का पूरा ध्यान रखा। मेहमानों से लेकर रिलायंस के कर्मचारियों तक, अंबानी परिवार ने सभी का ख्याल रखा। समारोह के आखिरी दिन न केवल करीब 25000 कर्मचारियों से मुलाकात की, बल्कि सभी कर्मचारियों गिफ्ट हैंपर भी दिया गया। अंबानी परिवार हर मेहमान को एक वीआईपी की तरह ट्रीट किया।

Story Loader