24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प के साथ एक लाख पौधे लगाने का ऐलान

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल ग्रेटर नगर निगम की उद्यान समिति ने उठाया बीड़ा पौधरोपण के साथ कार्यक्रम का आगाज

1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Jun 06, 2021

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपते हुए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपते हुए।

जयपुर. विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रेटर नगर निगम की उद्यान समिति ने पिंकसिटी को ग्रीन सिटी बनाने का बीड़ा उठाया है। उद्यान समिति की ओर से मानसून में एक लाख पौधे लगाने का ऐलान किया गया। ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों में पौधरोपण के साथ अभियान का आगाज हुआ।
मुख्यालय में आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह देव ने पौधरोपण किया। वहीं, जगतपुरा जोन में उप महापौर पुनीत कर्णवाट, उद्यान समिति अध्यक्ष राखी राठौड़ ने पौधे लगाए। अन्य जोन कार्यालयों में उद्यान समिति के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विकास समिति और पार्षद को जिम्मा
कार्यक्रम के दौरान उद्यान समिति अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाने की शुरुआत हो चुकी है। एक माह में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधों की नियमित देखभाल हो, इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय पार्षद और विकास समिति की होगी। साथ ही अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें इसके लिए सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे।

लोगों को जोड़ा जाएगा कैंपेन से
उप महापौर पुनीत कर्णावट के अनुसार कोरोना काल में लोग पेड़-पौधे और ऑक्सीजन की अहमियत को जान गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आम शहरी को इस कैंपेन से जोड़ा जाएगा।

यहां भी हुए कार्यक्रम
मुख्यालय के अलावा मुरलीपुरा, मानसरोवर, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, सांगानेर, जगतपुरा जोन में भी उद्यान समिति के सदस्यों ने पौधारोपण किया।

पौधरोपण के बाद सार संभाल का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर नमो नमो मोर्चा की ओर से आदिनाथ नगर स्थित जेडीए पार्क एवं आसपास के एरिया में नीम के पौधे रोपे गए। पौधरोपण के बाद सदस्यों ने उनकी सार संभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यानविद महेश तिवाड़ी, सृष्टि फाउंडेशन के विकास शर्मा, आवास संस्थान के मनीष तिवाड़ी, नमो नमो मोर्चा भारत की प्रदेशाध्यक्ष मूर्ति मीणा, जिलाध्यक्ष उमा शर्मा मौजूद रहीं।