Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बहू हिमांशी गहलोत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में हिमांशी अपने पति वैभव गहलोत के लिए अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार करती नजर आ रही है। अनोखे अंदाज के इस वीडियो में वह ट्रैक्टर चलाती हुई दिख रही हैं और टैक्टर में उनके अलावा 2 महिलाएं भी बैठी हुई हैं। हिमांशी का ये अंदाज यूज़र्स को पसंद आ रहा है।